विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में रसोई गैस सिलेंडर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, मकान ध्वस्त

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:02 PM (IST)

महराजगंज के गढ़वा गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस विस्फोट में चाय बना रही ...और पढ़ें

विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान। जागरण

विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान। जागरण

HighLights

  1. गढ़वा गांव में रसोई गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट।

  2. चाय बनाते समय महिला गीता गंभीर रूप से झुलसी।

  3. विस्फोट से मकान का अधिकांश हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त।

जागरण संवाददाता, (आनंदनगर) महराजगंज। रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट से हो गया। हादसे में चाय बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि मकान का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना फरेंदा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में शनिवार सुबह की है। गढ़वा निवासी मनीष यादव किराना और श्रृंगार की दुकान चलाते हैं।

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी गीता गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से गीता गंभीर रूप से झुलस गई।

विस्फोट से मकान का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दीवारें और छत ध्वस्त होने के साथ ही घर में रखा फ्रिज, कूलर और दुकान का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद स्वजन आनन-फानन में घायल गीता को लेकर गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी गांजा तस्करी, थाईलैंड से काठमांडू और फिर सोनौली के रास्ते भारत में हो रही एंट्री

गीता के ससुर सोलहू यादव ने बताया कि घर में किराना और श्रृंगार की दुकान संचालित होती है। सुबह बहू चाय बना रही थी, तभी सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही। झुलसी महिला का उपचार गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में पर्यटन के नक्शे पर चमकेंगे 10 धार्मिक स्थल, 17.20 करोड़ की मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।