विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में ट्यूशन से लौट रहे मासूम पर काल बनकर टूटी पिकअप, बहन के सामने चली गई जान

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:45 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 03:46 PM (IST)

महराजगंज में ट्यूशन से लौट रहे पांच वर्षीय मासूम अंकुश को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके ...और पढ़ें

अंकुश  फाइल फोटो। जागरण

अंकुश फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. ट्यूशन से लौटते पांच वर्षीय मासूम को पिकअप ने रौंदा।

  2. महराजगंज के अमहवा चौराहे पर हुई दर्दनाक दुर्घटना।

  3. स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

जागरण संवाददाता (आनंदनगर) महराजगंज। बहन के साथ ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे पांच वर्षीय मासूम को पिकअप ने पीछे से रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर समरधीरा स्थित अमहवा चौराहे पर हुई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रघुनाथपुर समरधीरा के अमहवा चौराहे पर कन्हैया अग्रहरि का मकान और दुकान है। उनका पांच वर्षीय बेटा अंकुश एलकेजी का छात्र था। बुधवार सुबह वह अपनी बहन पीहू के साथ ट्यूशन पढ़ने गया था। पीहू कक्षा तीन में पढ़ती है। दोनों सुबह करीब 9:30 बजे पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने अंकुश को रौंदते हुए भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

मासूम की मृत्यु से स्वजन की चीख पुकार मच गई। मां अनीता, भाई कुणाल और बहन जागृति व पीहू का रो-रोकर बेसुध है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुरंदपुर थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि चालक और पिकअप को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रात में पत्नी से बात फिर सुबह मिली मौत की खबर, एसएसबी जवान मंजीत की मौत से दीपावली मातम में बदली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।