विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से मारी गोली, ड्यूटी के दौरान आत्महत्या

By Vishwadeepak TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 08 Nov 2026 10:19 AM (IST)

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान मंजीत कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसएसबी जवान मंजीत कुमार ने सर्विस राइफल से आत्महत्या की।

  2. घटना महराजगंज की भारत-नेपाल सीमा पर खनुआ पोस्ट पर हुई।

  3. पारिवारिक दुख को आत्महत्या का संभावित कारण बताया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान मंजीत कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना महराजगंज जिले में एसएसबी की 66वीं वाहिनी के खनुआ पोस्ट पर देर रात ड्यूटी के दौरान हुई। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, जहां मंजीत खून से लथपथ पड़े थे।

मंजीत बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले थे और 66वीं वाहिनी की खनुआ बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) पर तैनात थे। सूचना पर पुलिस और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

एसएसबी जवानों के मुताबिक करीब ढाई माह पहले मंजीत के बड़े भाई की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थे। तीन अक्टूबर को छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आए थे। साथी जवानों के अनुसार, वह कई दिनों से चुपचाप रहते और कम बात करते थे।

अधिकारियों ने कहा कि पारिवारिक दुख आत्महत्या की वजह हो सकती है, लेकिन अभी ठोस कारण सामने नहीं आया है। घटना के बाद एसएसबी अधिकारियों ने पोस्ट पर तैनात जवानों से पूछताछ की। मंजीत की सर्विस राइफल कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में रसोई गैस सिलेंडर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, मकान ध्वस्त

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा। साथी जवानों ने मंजीत को मिलनसार स्वभाव का बताया है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, जवानों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित काउंसलिंग की जाती है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि एसएसबी की तरफ से जवान के आत्महत्या करने की सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी गांजा तस्करी, थाईलैंड से काठमांडू और फिर सोनौली के रास्ते भारत में हो रही एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।