विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना वीजा और फर्जी दस्तावेजों का अड्डा, आखिर क्यों विदेशी घुसपैठियों के लिए आसान राह बनी सोनौली सीमा?

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:26 PM (IST)

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर विदेशी नागरिकों की अवैध आवाजाही लगातार सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही ...और पढ़ें

सोनौली सीमा। जागरण

सोनौली सीमा। जागरण

HighLights

  1. सोनौली सीमा पर विदेशी नागरिकों की अवैध आवाजाही चिंताजनक।

  2. बिना वीजा, फर्जी दस्तावेजों से कई देशों के नागरिक पकड़े गए।

  3. इंडोनेशियाई महिला की गिरफ्तारी से सीमा सुरक्षा पर सवाल।

अरविंद त्रिपाठी, नौतनवा। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा विदेशी नागरिकों की अवैध आवाजाही के मामलों को लेकर लगातार चर्चा में है। कभी बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करते हुए तो कभी फर्जी दस्तावेजों के सहारे सीमा पार करने की कोशिश में विदेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं।

मंगलवार को सोनौली इमिग्रेशन कार्यालय पर इंडोनेशियाई महिला के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर सीमा की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में बीते वर्षों के दौरान अलग-अलग देशों के नागरिकों की गिरफ्तारी के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें कई ऐसे भी रहे, जो नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे।

कब-कब पकड़े गए विदेशी नागरिक:

  • सोनौली सीमा पर विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी का सिलसिला नया नहीं है। 22 नवंबर 2017 को फ्रांस के एक नागरिक को भारत से नेपाल जाने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया था।
  • 19 जुलाई 2020 को फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल जा रहे रोमानिया के नागरिक आनेट ड्रॉधोस को गिरफ्तार किया गया।
  • 12 अप्रैल 2021 को ब्राजील के नागरिक पाल लोमांगा नोम्बे को पकड़ा गया।
  • इसी वर्ष 23 नवंबर को चीन के नागरिक फेंग चांगवेन और 11 दिसंबर को एक अन्य चीनी नागरिक को सीमा पर रोका गया था। एक जनवरी 2022 को जर्मनी के नागरिक कुरत ग्रेगोर को नशे की हालत में भारतीय सीमा में भटकते हुए पकड़ा गया।
  • दिसंबर 2022 में चीन के दो नागरिक झेंग यिंगजुन और सोंग हुई को भी संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया गया था।

पगडंडियों के रास्ते भी हो रही घुसपैठ:

  • 14 अगस्त 2023 को उज्बेकिस्तान की एक महिला को नेपाल से भारत में प्रवेश करने के दौरान पकड़ा गया था।
  • जून 2024 में चीन की महिला सिओहोंग उर्फ हेलेन को बिना वीजा पगडंडी के रास्ते भारत में प्रवेश करते समय एसएसबी ने गिरफ्तार किया।
  • जनवरी 2025 में चीनी नागरिक पेंग मिंगहुई को भी बिना वैध भारतीय वीजा के प्रवेश करने की कोशिश में पकड़ा गया।
  • नवंबर 2025 में उज्बेकिस्तान की उमिदा जुरेवा को बिना वैध वीजा भारत से नेपाल जाते समय गिरफ्तार किया गया।
  • वर्ष 2026 में भी चीनी महिला, अमेरिकी नागरिक जॉर्डन ब्राउन और थाईलैंड की महिला की गिरफ्तारी के मामले सामने आ चुके हैं। अब इंडोनेशियाई महिला की गिरफ्तारी ने एक बार फिर सीमा पर विदेशी नागरिकों की आवाजाही और उनकी पहचान की जांच को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का खाका तैयार, पर कुशीनगर में जमीन अधिग्रहण और मुआवजे का इंतजार

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में राड और डंडे से हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।