विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में राड और डंडे से हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

By Jitendra PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM (IST)

गोरखपुर के शाहपुर में राड और डंडे से हुए जानलेवा हमले में घायल युवक जयकरण विश्वकर्मा की इलाज के दौरान ...और पढ़ें

पादरी बाजार-खजांची मार्ग जाम करने का प्रयास करते ग्रामीण। जागरण

पादरी बाजार-खजांची मार्ग जाम करने का प्रयास करते ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. शाहपुर में राड-डंडे से हुए हमले में युवक की मौत।

  2. इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जयकरण ने दम तोड़ा।

  3. पुरानी रंजिश के कारण धनुष चंद्र साहनी ने किया था हमला।

संवाद सूत्र, चरगांवा, (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के श्रीराम चौराहे पर राड और डंडे से किए गए जानलेवा हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिपराइच थाना क्षेत्र के विस्मिल्लाह निवासी चौथी विश्वकर्मा के 24 वर्षीय पुत्र जयकरण विश्वकर्मा ने गुरुवार रात बीआडी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हुई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस घटना के बाद आरोपित पर दर्ज मुकदमें हत्या की धारा बढ़ाएगी।

जयकरण 25 वर्षों से श्रीराम चौराहे के पास किराये की झोपड़ी डालकर परिवार के साथ लोहे का काम करने वाले परिवार से जुड़ा था। उसके पिता चौथी विश्वकर्मा की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार के बड़े पिता और बड़ा भाई उमेश चौराहे पर दुकान चलाते हैं।

स्वजन के मुताबिक, जयकरण दीपावली मनाने के लिए राजस्थान से गांव आया था। सोमवार को वह पादरी बाजार स्थित दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान सोमवार रात आठ बजे श्रीराम चौराहा निवासी धनुष चंद्र साहनी ने उस पर राड और डंडे से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जयकरण को पुलिस ने उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा था।

बड़े भाई उमेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि धनुष चंद्र साहनी उनके छोटे भाई से पुरानी रंजिश रखता था। एक वर्ष पहले आरोपित ने उनकी बहन के साथ छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत जयकरण ने शाहपुर थाने में की थी। इसी बात को लेकर आरोपित उससे खुन्नस रखता था। उमेश की शादी चार दिसंबर को होनी थी। जयकरण बड़े भाई की शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान से छुट्टी लेकर आया था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास जल्द, सीएम योगी कर सकते हैं भूमि पूजन

उसकी मौत की खबर मिलते ही सालिक रामनगर वार्ड के लोग दुकान पर जुट गए और घटना की निंदा करते हुए दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजय सिंह ने बताया कि घटना दिन तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब मुकदमें में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर ताल रिंग रोड पर हादसों की रोकथाम के लिए लगेंगे क्रैश बैरियर, GDA ने उठाया कदम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।