विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर ताल रिंग रोड पर हादसों की रोकथाम के लिए लगेंगे क्रैश बैरियर, GDA ने उठाया कदम

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:11 AM (IST)

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) रामगढ़ ताल रिंग रोड पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 1.99 करोड़ रुपये की लागत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. GDA लगवाएगा रामगढ़ ताल रिंग रोड पर क्रैश बैरियर।

  2. 1.99 करोड़ रुपये की लागत से 6.66 किमी सड़क सुरक्षित होगी।

  3. तेज रफ्तार वाहनों के हादसों को रोकने में मिलेगी मदद।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रामगढ़ ताल के किनारे बनी ताल रिंग रोड पर दुर्घटनाओं का खतरा कम करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) क्रैश बैरियर लगवाएगा। सड़क के किनारे सुरक्षा के इन इंतजामों पर 1.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जीडीए ने टेंडर जारी कर दिया है। चयनित फर्म के माध्यम से पैड़लेगंज से स्मार्टव्हील शोरूम और स्मार्टव्हील से सहारा इस्टेट तक कुल 6.66 किलोमीटर हिस्से में बैरियर लगाए जाएंगे।

ताल रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग यहां टहलने और घूमने पहुंचते हैं। सड़क के एक तरफ रामगढ़ ताल है तो दूसरी ओर आबादी और कई स्थानों पर गहराई है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन के अनियंत्रित होने पर सड़क से नीचे जाने और आबादी की तरफ गिरने का खतरा बना रहता है। रात के समय यह जोखिम और बढ़ जाता है।

क्रैश बैरियर लगने से ऐसे हादसों की आशंका कम होगी। दुर्घटना के दौरान वाहन बैरियर से टकराकर रुक सकेगा और सड़क से नीचे जाने से बच सकता है। इससे वाहन सवारों के साथ ही सड़क के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

जीडीए की योजना के अनुसार पैड़लेगंज से स्मार्टव्हील शोरूम तक 2.70 किलोमीटर और स्मार्टव्हील शोरूम से सहारा इस्टेट तक 4.06 किलोमीटर सड़क पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इस तरह कुल 6.66 किलोमीटर हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

सड़क के साथ सुरक्षा पर भी जोर
रामगढ़ ताल के किनारे बनी ताल रिंग रोड शहर के प्रमुख पर्यटन और आवागमन मार्गों में शामिल है। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ा है। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित फर्म से क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।