विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास जल्द, सीएम योगी कर सकते हैं भूमि पूजन

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:26 AM (IST)

गोरखपुर के कैंपियरगंज में 491 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में 491 करोड़ के वानिकी विश्वविद्यालय की तैयारी।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को कर सकते हैं शिलान्यास।

  3. 18 नवंबर को रबी कृषक गोष्ठी में भी सीएम की संभावना।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कैंपियरगंज वन क्षेत्र के भारीवैसी में 491 करोड़ रुपये की लागत से 123 एकड़ में प्रस्तावित प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो गई है। बैकहो लोडर से परिसर के भूमि समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। वहीं, कार्यक्रम के लिए जर्मन हैंगर का ढांचा तैयार कर लिया गया है। 19 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसके शिलान्यास की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास दो नवंबर को ही होना प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित हो गया। अब एक बार फिर आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जर्मन हैंगर टेंट को अंतिम रूप देने के लिए श्रमिक युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। परिसर में बैकहो लोडर से मिट्टी समतल कराई जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के लिए मुख्य मंच के साथ वीआइपी और जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

इसके अलावा करीब पांच हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला जर्मन हैंगर टेंट तैयार किया जा रहा है। डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ वानिकी एवं औद्यानिक विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। 19 नवंबर को संभावित तिथि है। कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है।

18 को आयोजित होगी मंडलीय रबी कृषक गोष्ठी, आ सकते हैं सीएम
कृषि विभाग की ओर से 18 नवंबर को गोरखपुर, बस्ती व आजमगढ़ मंडल की मंडलीय रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाली गोष्ठी में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर ताल रिंग रोड पर हादसों की रोकथाम के लिए लगेंगे क्रैश बैरियर, GDA ने उठाया कदम

कृषि विभाग की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंडलीय संयुक्त कृषि निदेशक की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि व अन्य विभाग के सभी मंडलीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। गुरुवार को इसको लेकर मंडलीय संयुक्त कृषि निदेशक की अध्यक्षता में चरगांवा स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी को जिम्मेदारी बांटी गई। सीएम के आने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम को और भव्य बनाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- श्री बाबा गोरखनाथ MPO का कमाल: पूर्वी यूपी में 400 करोड़ के पार पहुंचा टर्नओवर, 6,800 महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।