Maharajganj News: तीन दिन से लापता महिला का शव नहर से बरामद, हत्या का आरोप
सिंदुरिया में बुधवार रात लापता हुई आराधना रौनियार का शव नहर में मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।

जागरण संवाददता, सिंदुरिया। बुधवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई मिठौरा गांव निवासी आराधना रौनियार का शव शनिवार की शाम नारायणी शाखा की नहर से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृत विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। आराधना बुधवार रात अचानक घर से गायब हो गई थी। स्वजन की सूचना पर गुरुवार को सिंदुरिया पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से नहर में गहन खोजबीन कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
शनिवार की शाम ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा, जिसके बाद पहचान आराधना रौनियार के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से स्वजन में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया।
थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्वजन के संदेह के आधार पर महिला की खोज की जा रही थी। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गला कसा होने के कारण प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।