Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शशांक शेखर तिवारी अध्यक्ष, बालकेश्वर सिंह बने महामंत्री

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 17 Feb 2021 12:08 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का चुनाव संपन्न ...और पढ़ें

    Hero Image
    शशांक शेखर तिवारी अध्यक्ष, बालकेश्वर सिंह बने महामंत्री

    महराजगंज: उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन जनपद शाखा महराजगंज का अधिवेशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जिसमें सर्वसम्मति से शशांक शेखर तिवारी को लगातार चौथी बार अध्यक्ष व बालकेश्वर सिंह को महामंत्री चुना गया। सोमवार को चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीनाथ धर दुबे एवं लेखाकार श्याम प्रसाद सिंह की देखरेख में पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें शशांक शेखर तिवारी अध्यक्ष, अजय प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बालकेश्वर सिंह महामंत्री, अर्जुन कुमार गौतम उपाध्यक्ष, उग्रसेन सिंह संगठन मंत्री, गिरिजा शंकर उपाध्याय संरक्षक, अमेरिका कोषाध्यक्ष, अभय कुमार पटेल सांस्कृतिक सचिव, प्रमोद कुमार गुप्ता संप्रेक्षक, राघवेंद्र पटेल व अखिलेश्वर त्रिपाठी सह संरक्षक चुना गया। नव गठित कार्यकारिणी एवं अधिवेशन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए श्रीनाथ धर दुबे व श्याम प्रसाद सिंह ने बधाई दी है। संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने शिवमंगल गुप्ता

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज: मंगलवार को संयुक्त सहकारी समिति संघ की बैठक में सर्वसम्मति से महराजगंज के जिला कार्यकारिणी के नई कमेटी का गठन हुआ। इस गठन में सर्वसम्मति से शिवमंगल गुप्ता को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुप्त को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गुप्त ने कहा की समिति को मजबूत बनाने के लिए वह हर स्तर पर तैयार रहेंगे। कार्यकारिणी के गठन में जिलाध्यक्ष के अलावा राजेंद्र यादव को महामंत्री, उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार पांडेय व रामगोपाल यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोज यादव को संगठन मंत्री, राकेश यादव को कोषाध्यक्ष, व्यास मुनि गुप्ता को संयुक्त मंत्री, जितेंद्र मिश्रा को मीडिया प्रभारी, कनक मिश्रा को अध्यक्ष संघर्ष समिति, संजय पांडेय को महामंत्री संघर्ष समिति, मनोज कुमार गुप्ता को संयुक्त मंत्री संघर्ष समिति और रजनीकांत मित्र को संयुक्त संगठन मंत्री नियुक्त किया गया । कार्यकारिणी सदस्य के लिए देवेंद्र तिवारी, दुर्गेश सिंह, मधुसूदन पटेल, राम अशीष शर्मा, अजय मिश्र, आलोक रंजन मिश्र, सुधाकर मिश्र, बंका सिंह, रामरतन, राजेंद्र, रामानंद चौधरी, अजय शंकर तिवारी, संत विजय यादव, अमरेंद्र कुमार गिरी और धीरज कुमार मिश्र को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।