Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार नेपाल से भारत भेजी गई सरिया

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 11:27 PM (IST)

    पहली बार नेपाल से भारत भेजी गई सरिया

    Hero Image
    पहली बार नेपाल से भारत भेजी गई सरिया

    पहली बार नेपाल से भारत भेजी गई सरिया

    महराजगंज: नेपाल ने बुधवार को पहली बार भारत को सरिया निर्यात शुरू कर दिया। बीते एक माह में भवन निर्माण से संबंधित सामग्री में नेपाल का यह दूसरा निर्यात है। इसके पूर्व सीमेंट का निर्यात शुरू हुआ था। बुधवार को महराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के कुनसेरवा में एक ट्रक पर 25 टन सरिया की खेप एक व्यापारी द्वारा नेपाल से भारत मंगाई गई। चालू वित्तीय वर्ष में नेपाल सरकार द्वारा आठ प्रतिशत तक की नकद सब्सिडी देने के बाद सीमेंट व सरिया का निर्यात नेपाल से शुरू हुआ है। नेपाल सरकार द्वारा दी गई आठ प्रतिशत छूट के कारण भारतीय सरिया व सीमेंट के दाम नेपाल में निर्मित सरिया व सीमेंट के मूल्य के लगभग बराबर हो जा रहे हैं। जिस कारण भारत के सीमावर्ती व्यापारियों को नेपाल का सरिया व सीमेंट सस्ता पड़ रहा है। इसके पूर्व आई सीमेंट की खेप गोरखपुर के एक व्यवसायी ने मंगाई थी। नेपाल के सरिया कंपनी के उद्योग निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि सिर्फ एक सरिया संस्थान में उत्पादन क्षमता 40 टन प्रति घंटा है। अधिक उत्पादन के कारण नेपाल में सरिया की कोई कमी नहीं है। नेपाल द्वारा दी गई व्यापारिक करों में छूट से नेपाल अब विदेशों में भी सरिया निर्यात करने में सक्षम हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें