Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नेपाल प्रशासन ने शमशुल होदा को भारत सौंपने से किया इंकार

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 09 Feb 2017 10:06 PM (IST)

    कानपुर के पुखरायां रेल हादसे का मुख्य साजिशकर्ता शमशुल होदा को नेपाल लेने गई टीम को निराशा हाथ लगी है। नेपाल ने उसे सौंपने से इन्कार कर दिया है।

    नेपाल प्रशासन ने शमशुल होदा को भारत सौंपने से किया इंकार

    महराजगंज (जेएनएन)। कानपुर के पुखरायां रेल हादसे का मुख्य साजिशकर्ता एवं पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आइइसआइ के लिए काम करने वाले शमशुल होदा को नेपाल लेने गई भारतीय अधिकारियों की टीम को निराशा हाथ लगी है। नेपाल प्रशासन ने उसे सौंपने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि शमशुल होदा के ऊपर नेपाल के बारा में हत्या का मुकदमा दर्ज है। उसका मुकदमा नेपाली अदालत में विचाराधीन है, ऐसे में उसे भारतीय अधिकारियों को नहीं सौंप सकते। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इस संबंध में नेपाल सरकार को अवगत करा दिया है। दोनों देश के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- दैनिक जागरण का संदेह निकला सही, ISI ने दिया था कानपुर रेल हादसे को अंजाम

    नेपाली प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार पुखराया रेल हादसे के मास्टर माइंड शमशुल होदा को लेने के लिए नई दिल्ली से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गुरुवार को नेपाल गई। नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर शमशुल होदा को रेल दुर्घटना का मुख्य आरोपी होने का दावा किया। नेपाल प्रशासन ने शमशुल होदा को भारत को सौंपने से इंकार कर दिया। नेपाली प्रशासन ने बताया कि शमशुल के ऊपर बारा के न्यायालय में हत्या का केस दर्ज है।

    यह भी पढ़ें- Elections 2017: आसाराम का बेटा नारायण साई चुनाव मैदान में उतरेगा

    क्राइम ब्रांच के डीआईजी बम बहादुर भंडारी ने नेपाली मीडिया से कहा कि नेपाल के नागरिक को दूसरे देश को सौंपना फिलहाल कानून सम्मत नहीं है। होदा नेपाल में हुए एक हत्या में शामिल है। अदालत के आदेश पर जेल में बंद है। ऐसी स्थिति में होदा को भारत को सौंपना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। भारतीय अधिकारियों की टीम होदा से जब चाहे पूछताछ कर सकती है। पूछताछ के लिए नेपाल भारत की मदद कर सकता है। इधर भारतीय अधिकारियों का दल नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर शमशुल होदा को भारत लाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- दोबारा जांचः ट्रैक फ्रैक्चर बना इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे का सबब