Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    River Water Level Alert: रोहिन, राप्ती का बढ़ने लगा जलस्तर, यहां देखें पूरा चार्ट

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 12:56 PM (IST)

    महराजगंज जिले में बड़ी गंडक नदी शांत है लेकिन रोहिन और राप्ती नदियों में 24 घंटे में 6 मीटर की वृद्धि हुई है। नेपाल से आने वाली इन नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है हालांकि अभी भी यह खतरे के निशान से नीचे है। चंदन और प्यास नदियों का जलस्तर स्थिर है। सिंचाई विभाग के अनुसार नदियों के बंधे सुरक्षित हैं।

    Hero Image
    महराजगंज रोहिन और राप्ती नदियों में जलस्तर बढ़ा। जागरण

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। जिले में बहने वाली नदियों में बड़ी गंडक (नारायणी) नदी के साथ ही अन्य नदियां शांत चल रही हैं। लेकिन रोहिन और राप्ती नदी में पिछले 24 घंटे में छह मीटर की बढ़त दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि नेपाल से होकर जिले में आने वाली रोहिन और राप्ती नदी के जलस्तर में आगे भी बढ़त दर्ज की जाएगी। हालांकि बढ़त बनाने के बाद भी अभी दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के नीचे ही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले की बड़ी गंडक (नारायणी) नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन नेपाल में हुई वर्षा से अब धीरे-धीरे जलस्तर में बढ़त दर्ज की जा रही है। साेमवार की तरह ही मंगलवार को भी गंडक नदी अपने खतरे के निशान से करीब 10 फीट नीचे बहते हुए पाई गई है।

    वहीं राप्ती नदी जहां सोमवार को खतरे के निशान से जहां नौ मीटर नीचे बह रही थी, वह मंगलवार को बढ़कर खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे तक पहुंच गई है। इसी प्रकार रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर भी सोमवार को 11 मीटर नीचे बह रहा जलस्तर बढ़कर पांच मीटर के अंतर में पहुंच गया है।

    वहीं चंदन और प्यास सोमवार की तरह ही निल मिला है। महाव नाला भी तलहटी में दो फीट पर बह रहा है। सिंचाई बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि जिले की नदियों के बंधे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मंगलवार को रोहिन और राप्ती में बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन फिलहाल खतरे के निशान से काफी नीचे हैं।

    जिले की सीमा से बहने वाली नदियों की स्थिति (मंगलवार चार बजे)

    नदी का नाम
    खतरे का निशान
    बहाव की स्थिति
    गंडक नदी 359.80 349.90 फीट
    राप्ती नदी 80.30 77.740 मीटर
    रोहिन नदी त्रिमुहानी 82.44 77.580 मीटर
    रोहिन भौराबारी 79 निल
    चंदन नदी 101.05 निल
    प्यास नदी 102.25 निल
    प्यास नदी 102.25 निल
    महाव पांच फीट दो फीट