Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौधारोपण कर लिया हरियाली बचाने का संकल्प

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jul 2021 01:46 AM (IST)

    विश्व हिदू महासंघ के जिला मंत्री रुपनारायण मिश्र ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है। पौधे जीव जंतु व मानव जाति के लिए लाभदायक है। उ ...और पढ़ें

    Hero Image
    पौधारोपण कर लिया हरियाली बचाने का संकल्प

    महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार को हियुवा कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा सीहाभार सम्मय माता स्थान समेत कई गांवों में पौधारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इससे वातावरण शुद्ध रहता है और आक्सीजन की भरपूरी बनी रहती है। विश्व हिदू महासंघ के जिला मंत्री रुपनारायण मिश्र ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है। पौधे जीव, जंतु व मानव जाति के लिए लाभदायक है। उनको रोपित करने के साथ बचाने की जरूरत है। यदि पृथ्वी से वृक्षों का अस्तित्व समाप्त हो गया तो जीवन नष्ट हो जाएगा। ग्राम प्रधान रामानंद चौहान, रामबचन साहनी, राधेश्याम गुप्त, जगदीश साहनी, राधेश्याम यादव, महेंद्र भारती, बैजनाथ गुप्ता, बैजनाथ गौड़ आदि उपस्थित रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्मीपुर संवाददाता के अनुसार पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए काफी उपयोगी हैं। यह हमे छाया, फल, फूल के साथ प्राणवायु आक्सीजन भी प्रदान करते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उक्त बातें लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के एकमा डिपो परिसर में आयोजित समारोह में बोलते हुए नौतनवा विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कही। विधायक ने वनविभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर जामुन, आम, पीपल, गुलर, पाकड़, गुटेल, अर्जुन व सागौन आदि पौधों का रोपण भी किया। रेंजर विनोद, ओमप्रकाश चौधरी, संजय पांडेय, नुरूलहोदा, झिनकू चौबे, निजाम अहमद, आलोक मिश्रा, अशोक सिंह, आलोक मिश्र, अश्वनी पांडेय, राजेंद्र यादव उपस्थित रहे। सांसों की जरूरत हैं पेड़-पौधे, अवश्य लगाएं

    महराजगंज: ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह के साथ पौधारोपण कर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। घुघली संवाददाता के अनुसार एक्सीलेंट इंग्लिश स्कूल में पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक अजय जायसवाल उर्फ बालाजी, साहित्यकार हरीश ओझा बागी, चंद्रशेखर सिंह, डा. धनंजय मणि त्रिपाठी, विध्याचल प्रसाद, अर्जुन पटेल, करुणेश तिवारी विराट जायसवाल, सर्वेश गिरी, अनिल यादव, परमेश्वर गुप्त आदि ने पौधा लगाया। भिटौली संवाददाता के अनुसार परतावल विकास खंड के ग्राम सभा धर्मपुर में नहर पटरी के किनारे सुग्रीव जायसवाल व सच्चिदानंद ने पौधारोपण किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण मोहन जायसवाल, रोजगार सेवक पप्पू मद्धेशिया, रामायण यादव, पंकज जायसवाल, अभिषेक जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

    मिठौरा बाजार संवाददाता के अनुसार मिठौरा में पुलिस चौकी पर प्रभारी मनोज कुमार यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इसी क्रम में पंचायत पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट विद्यालय में भी पौधरोपण किया गया। विशाल कुमार निगम, रंजीत कुमार साहनी, पवन साहू, रंजीत गुप्ता, देवेंद्र यादव, रामप्रीत, डा. आशीष कुमार मिश्रा, उषा गुप्ता, अभय कुमार दूबे, दिलीप मणि पांडेय, कमरुज्जमा आदि मौजूद रहें। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी

    महराजगंज: गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान प्राचार्य डा. बसंत नारायण सिंह ने बताया कि प्राकृतिक धरोहर के साथ निर्बाध गति से छेड़छाड़ हो रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण सभी के लिए चुनौती बनी है, इससे निपटने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। डा. रामपाल यादव ने कहा कि पेड़-पौधे आक्सीजन के स्त्रोत हैं। इसलिए पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। आक्सीजन रूपी पौधारोपण के लिए समाज को आगे आना होगा। तभी हम भविष्य को बेहतर भविष्य सौंप सकते हैं। इस दौरान महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    पौधारोपण कर नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    निचलौल वन रेंज परिसर मधवलिया व दामोदरी पोखरा निचलौल के किनारे रविवार को नगर पंचायत निचलौल विश्वनाथ मद्धेशिया ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

    रविवार की सुबह दामोदरी पोखरा के पास बगीचे में नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया, सभासद पारस नाथ जायसवाल, द्रोपदी देवी, अनिल गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक मोहनलाल, कर अधिकारी अवधेश आदि द्वारा 20 पौधे लगाए गए। रेंज परिसर मधवलिया में भी वन विभाग के पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया ने किया। इस अवसर पर रेंजर मधवलिया/निचलौल जगरनाथ प्रसाद, वन दरोगा दिनेश तिवारी व प्रशांत सिंह चौहान, विनोद यादव, जनार्दन गुप्ता, अनूप मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। 96 ग्राम पंचायतों में रोपे गए 1.90 लाख पौधे

    लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर सहित क्षेत्र के 96 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण अभियान के तहत एक लाख 90 हजार पौधों को रोपित किया गया। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। ग्राम पंचायत देवपुर में रेलवे अधिकारी डा.आर के भारती ने पौधारोपण किया। ग्राम पंचायत एकमा में तेजेंद्र पाल सिंह, लालपुर कल्यानपुर में योगेंद्र साहनी, सोंधी में अरुण चौधरी, बकैनियहां में अखिलेश्वर शुक्ला, बेलवा खुर्द में अखिलेश चौधरी, काशीराम महदेवा में पप्पू यादव, परसौनी में मुन्ना जायसवाल, सूरपार में आजाद अहमद, मोहनापुर में गुलशन, बोंकवा में रामनाथ, बरगदवा अयोध्या रानू पांडेय, यमुना, मुडली में रामविलास, बनर्सिया खुर्द प्रभूदयाल वर्मा, वनर्सिया कला अमित सिंह ने सार्वजनिक स्थानों, प्राथमिक विद्यालयों में पौधारोपण किया। बीडीओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि 96 ग्राम पंचायतों में कुल 1.90 लाख पौधारोपण किया गया है। जिसमें सागौन, यूकेलिप्टस, अर्जुन, पाकड़, पीपल, आंवला सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने किया पौधारोपण

    कोल्हुई थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की टीम भी सहभागी बनी। इस मौके पर उपनिरीक्षक लवकुश सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक संतोष यादव,कांस्टेबल सुनील तिवारी, दिनेश मल्ल, दुर्गाशंकर, विशाल सिंह समेत उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कोल्हुई टीम के महामंत्री कृष्णा शंकर उपाध्याय, युवा अध्यक्ष देव अग्रहरि, उपाध्यक्ष अभिषेक रौनियार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलेश आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में पकड़डीहा गांव में ग्राम प्रधान राघवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।