Move to Jagran APP

महराजगंज में बड़ा हादसा: ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल, बुलडोजर से मलबा हटाकर निकाला गया शव

उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार की सुबह करीब 830 बजे एक ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई जिससे मलबे में दबने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। इस घटना में तीन श्रमिक घायल भी हुए हैं। सभी मजदूर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना के खभराभार के करनवहवा टोला के निवासी हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Sat, 11 May 2024 01:18 PM (IST)
महराजगंज में बड़ा हादसा: ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल, बुलडोजर से मलबा हटाकर निकाला गया शव
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। रोते बिलखते परिजनों को समझाती पुलिस। जागरण

 जागरण संवाददाता, भिटौली। महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के कमहरिया खुर्द में स्थित ईंट-भट्ठे की दीवार शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे गिर गई। जिससे मलबे में दबने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई, जबकि तीन श्रमिक घायल हो गए हैं। सभी मजदूर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना के खभराभार के करनवहवा टोला के निवासी हैं।

कमहरिया खुर्द गांव में स्थित आर रउफ ईंट-भट्ठे में पकाए गए ईंटों को निकालने के काम में करीब 18 से अधिक मजदूर जुटे थे। अचानक ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने लगी। यह देखकर काम कर रहे मजदूर जवाहर ने शोर मचाया व दूसरे मजदूरों को भागने के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें- वसीयत के पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्‍त, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

इसी बीच ईंटों की दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई। जिसमें अशोक साहनी की दबकर मृत्यु हो गई। जबकि रामसुमेर,जवाहर सहित तीन मजदूर घायल गए। घटना के तीन घंटे बाद बुलडोजर से मलबा हटाने के बाद शव मिला।

इसे भी पढ़ें-'बुलडोजर तैयार है टीम जाएगी, खाते में भेज दो खर्चा', अब इस जुगाड़ से लोगों को ठग रहे हैं जालसाज

घटना की सूचना पाकर श्यामदेउरवा प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व नायब तहसीलदार देशदीपक तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के स्वजन व घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।