Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक दूजे के हुए निशा व रोहित

    परिजनों की सहमति के बाद मंदिर परिसर में हुआ विवाह

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 02 Jun 2020 08:00 PM (IST)
    एक दूजे के हुए निशा व रोहित

    महराजगंज: घर से निकले प्रेमी -प्रेमिका का संघर्ष रंग लाया, एक दूसरे के प्रति अटूट प्रेम को देख दोनों के परिजन भी रिश्तों के लिए हामी भर दी। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रूद्रपुर शिवनाथ निवासी निशा चौहान व पिपरा परसौनी निवासी रोहित सहानी की एक वर्ष पूर्व मुलाकात हुई तो दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसी बीच निशा ने शादी का प्रस्ताव रखा तो, रोहित ने मां की सहमति मिलने तक इंतजार करने को कहा। इस बीच निशा शादी के लिए रोहित से लगातार पहल करती रही। समय बीतने के साथ निशा के सब्र का बांध टूटा तो वह साहस का परिचय देते हुए दो दिन पूर्व प्रेमी रोहित के साथ घर से निकल गई। इस बात की जानकारी मिलने के बाद रोहित व निशा के परिजनों को काफी नागवार लगा। निशा के माता-पिता नाराज हो गए। पिता ने मामले में कोल्हुई थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दिया। बाद में आपसी सुलह समझौते के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दुर्गा मंदिर कोल्हुई में दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान कन्या पक्ष से पिता कोटई प्रधान समाजसेवी श्रीनारायन गुप्ता, विनोद चौबे, नागेश्वर,राजन, गणेश सैनी सहित लड़के के पिता राधेश्याम ने वर बधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान शादी के बाद निशा, रोहित के साथ ससुराल चली गई। थानाध्यक्ष राम सहाय चौहान ने कहा कि परिजनों की सहमति से  निशा व रोहित एक दूजे के हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें