विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीली क्रांति योजना के प्रति जागरूक करने के लिए टीम रवाना

By JagranEdited By:
Published: Thu, 23 Jan 2020 11:35 PM (GMT+05:30)

महराजगंज जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने कलेक्टेट परिसर से नीली क्रांति योजनान्तगर्त मत्स्य ि

नीली क्रांति योजना के प्रति जागरूक करने के लिए टीम रवाना
नीली क्रांति योजना के प्रति जागरूक करने के लिए टीम रवाना

महराजगंज: जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने कलेक्टेट परिसर से नीली क्रांति योजनान्तगर्त मत्स्य विपणन के लिए आइस बाक्स परियोजना क्रियान्वित करने के लिए मोटर साइकिल आईस बाक्स टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि यह टीम जनपद में भ्रमण कर मत्स्य पालन हेतु जन जागरुकता पैदा करेंगे। मत्स्य पालक जगबहादुर, दिनेश, बिकाऊ, राप्रवेश जगलाल ने आईस बाक्स नीली क्रांति के लिए प्रचार हेतु रवाना हुए हैं। डीएम ने कहा कि इस योजना में 0.60 लाख रुपये मिलने हैं, जिसमें लाभार्थी के अंश में 0.36 लाख लगाना और अनुदान 0.24 लाख को किश्तों में डीबीटी द्वारा दिया जाएगा। इससे लाभार्थियों को पट्टे व निजी तालाबों में मत्स्य पालन का कार्य करेंगे । इस अवसर पर ए के शुक्ला सहायक मत्स्य निदेशक,मत्स्य निरीक्षक रामदवर व राहुल चौरसिया उपस्थित रहे ।