Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के दांग व पाल्पा के पास खाई में गिरी यात्री बस, 44 घायल और छह की हालत गंभीर

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 05:06 PM (IST)

    रविवार को नेपाल में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। दांग में एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में गिरने से 23 यात्री घायल हो गए जबकि पाल्पा में एक अन्य बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी जिससे 21 यात्री घायल हो गए। कुल 44 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल नेपाली नागरिक हैं।

    Hero Image
    गंभीर बनी है छह यात्रियों की हालत ।

    जागरण संवाददाता, (सोनौली) महराजगंज । नेपाल के दांग व पाल्पा के पास रविवार की दोपहर दो अलग-अलग सड़क हादसों में यात्री बस खाई में गिर गई। जिसमें कुल 44 यात्री घायल हो गए हैं। जिसमें छह की हालत गंभीर है। सभी हताहत नेपाल के नागरिक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहला हादसा दांग जिला के तुलसीपुर उप महानगर पालिका वार्ड 13 के बखरिया के पास हुआ। जहां यात्री बस अनियंत्रित हो करीब 50 फीट खाई में जा गिरी। जिसमें 23 लोग घायल हुए।

    दूसरा हादसा पाल्पा -पोखरा मार्ग मुगलिन के पास हुआ। जहां यात्री बस करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरने से 21 लोग घायल हुए। दांग के डीएसपी चक्र बहादुर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों हादसों में कुल छह घायल गंभीर अवस्था में हैं।