Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शादी समारोह में टेंट पर सजावट कर रहा था युवक, अचानक मोबाइल में ब्लास्ट होने से हो गई मौत

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 02:59 PM (IST)

    महराजगंज के घुघली क्षेत्र के चैनपुर गांव के एक युवक की मुंबई में हादसे में मौत हो गई। वह शादी-विवाह में सजावट का काम करता था। शुक्रवार शाम को टेंट पर काम करते समय उसकी जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया जिससे वह घबराकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

    Hero Image
    शादी समारोह में टेंट पर सजावट कर रहा था युवक, अचानक मोबाइल में ब्लास्ट होने से हो गई मौत

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। घुघली क्षेत्र के ग्रामसभा चैनपुर निवासी युवक की मुंबई में हादसे में मृत्यु हो गई। युवक वहां शादी-विवाह में सजावट का काम करता था और अपने कुछ साथियों के साथ तारापुर बोईसर में रहता था। 

    शुक्रवार की शाम को वह एक शादी समारोह में टेंट पर सजावट का काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट कर गया, जिससे उसकी पैंट में आग लग गई।

    आग लगने से घबराया युवक टेंट से नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। साथी तुरंत उसे अचेतावस्था में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। 

    सूचना मिलने पर उसके पिता सुरेश यादव जो मुंबई में ही काम करते हैं, उसे गुजरात के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान रविवार को सायं छह बजे उसकी मृत्यु हो गई। 

    मृतक की पत्नी प्रेमलता और उसके तीन पुत्र पहले ही मुंबई पहुंच गए हैं। घर पर सिर्फ उसकी वृद्ध मां अशरफा देवी हैं। स्वजन वहां पहुंच चुके हैं और उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें