विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:00 PM (IST)

महराजगंज के परतावल में एक विवाहिता मरियम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पति के चाचा पर ...और पढ़ें

मरियम की फाइल फोटो। जागरण

मरियम की फाइल फोटो। जागरण

संवाद सूत्र, परतावल, महराजगंज। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। मृतका के पिता ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय मरियम के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में ग्राम पंचायत बुद्धिरामपुर निवासी शमशेर अली से हुई थी। शमशेर पानी बेचने का काम करता है। दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हसनैन 5 वर्ष और छोटा बेटा अब्दुल रहमान 3 वर्ष का है।

मृतका के पिता आलमगीर, निवासी ग्राम सियरही भार ने बताया कि 2019 में शमशेर उनकी बेटी को भगा ले गया था और प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों साथ रह रहे थे। पिता को घटना की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मिली। जब वह बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने पति के चाचा पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में बाइक की ठोकर से गड्ढे में गिरा 6 वर्षीय मासूम, मौत से परिवार में कोहराम

थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा महेन्द्र मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में बकाया भुगतान बना गड़ौरा मिल के लिए संकट, गन्ना आवंटन रद