विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में बकाया भुगतान बना गड़ौरा मिल के लिए संकट, गन्ना आवंटन रद

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:52 PM (GMT+05:30)

गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने के कारण जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा को आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गड़ौरा मिल को बकाया भुगतान के कारण गन्ना नहीं मिला।

  2. मिल के संचालन पर आगामी पेराई सत्र में संकट।

  3. गड़ौरा का गन्ना अब अन्य मिलों को आवंटित किया गया।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। गन्ना किसानों का बकाया मूल्य भुगतान लंबित रखना जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा को भारी पड़ा है। आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना आयुक्त ने मिल के पक्ष में गन्ना आवंटन का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इसके साथ ही गड़ौरा के हिस्से का गन्ना कुशीनगर की हाटा और रामकोला, गोरखपुर की पिपराइच और महराजगंज की सिसवा बाजार चीनी मिलों को आवंटित किया गया है। इससे गड़ौरा मिल के सामने आगामी सत्र में संचालन का संकट खड़ा हो गया है।

पिछले पेराई सत्र में गड़ौरा मिल को 60.73 लाख क्विंटल गन्ना मिला था। इस बार किसानों का भुगतान लंबित होने, मिल की मौजूदा स्थिति और बकाया गन्ना मूल्य चुकाने की जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं होने के कारण आवंटन प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली। जिले में करीब 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती होती है।

715 क्विंटल प्रति हेक्टेयर संभावित औसत उत्पादन के आधार पर इस वर्ष करीब 1.43 करोड़ क्विंटल गन्ना पैदा होने का अनुमान है। गड़ौरा मिल को आवंटन नहीं मिलने से उसके क्षेत्र के किसानों को दूसरी मिलों के क्रय केंद्रों के जरिए गन्ना आपूर्ति करनी होगी।

गड़ौरा क्षेत्र के क्रय केंद्रों का गन्ना दूसरी मिलों को
गन्ना आयुक्त के आदेश के अनुसार, जयश्री प्रथम केंद्र का 1.84 लाख क्विंटल गन्ना पिपराइच और जयश्री द्वितीय केंद्र का 1.20 लाख क्विंटल गन्ना हाटा मिल को आवंटित किया गया है। पिपराकाजी प्रथम और द्वितीय केंद्रों का कुल 0.78 लाख क्विंटल तथा मिश्रौलिया द्वितीय केंद्र का 1.20 लाख क्विंटल गन्ना रामकोला मिल को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 900 रुपये का भाव, फिर भी जेब खाली, महराजगंज में आलू की खेती का 'घाटे वाला गणित'

लेदी, बजहा प्रथम, मिश्रौलिया प्रथम, बैठवलिया और झुलनीपुर क्रय केंद्रों का कुल 8.55 लाख क्विंटल गन्ना हाटा मिल को आवंटित हुआ है। डोमा फार्म, बहुआर, बजही और बजहा द्वितीय केंद्रों से कुल 7.70 लाख क्विंटल गन्ना सिसवा बाजार मिल को दिया गया है। गड़ौरा मिलगेट के 12.84 लाख क्विंटल गन्ने के आवंटन की उपलब्ध तालिका के अनुसार, पिपराइच, हाटा और रामकोला मिलों को संयुक्त आपूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें- सिवान में खौफनाक वारदात: जिस तालाब में मिली थी पत्नी की लाश, उसी में मिला लापता पति का शव




जिले में उत्पादित गन्ने की पेराई के लिए सिसवा बाजार, हाटा, रामकोला और पिपराइच मिलों को आवंटन किया गया है। बकाया भुगतान लंबित होने के कारण समितियों ने गड़ौरा मिल के पक्ष में सुरक्षण प्रस्ताव नहीं दिया, इसलिए इस बार मिल को गन्ना आवंटित नहीं हुआ।

-

-ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी