महराजगंज में महिला की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में; हत्या का आरोप
महराजगंज के सिंदुरिया में 32 वर्षीय महिला रीमा गिरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला है। मृतका ...और पढ़ें

रीमा गिरी की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
महराजगंज में 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला।
मृतका के भाई ने पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
संवाद सूत्र, सिंदुरिया, (महराजगंज)। घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय महिला रीमा गिरी का शव मिला है। मृतका के भाई जसवंत गिरी ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के मोतिपुर टोला निवासी पति रविशंकर गिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतका के भाई के अनुसार मंगलवार देर रात करीब तीन बजे कमरे में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद होने की बात सामने आई है। मृतका की बड़ी बेटी 15 वर्षीय खुशी ने घटना के संबंध में जानकारी दी। रीमा के तीन बच्चे हैं, जिनमें खुशी , 10 वर्षीय परी और 11 वर्षीय गुलशन हैं। मां की मृत्यु के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतका के पति रविशंकर गिरी को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें- महाराजगंज में भिखारी बनकर आए ठग, तंत्र-मंत्र के बहाने महिला का मंगलसूत्र लेकर हुए फरार
सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
