विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराजगंज में भिखारी बनकर आए ठग, तंत्र-मंत्र के बहाने महिला का मंगलसूत्र लेकर हुए फरार

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:48 PM (IST)

पनियरा के औरहियां गांव में भिखारी के भेष में आए दो ठगों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक महिला का ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

संवाद सूत्र, पनियरा। भिखारी के भेष में औरहियां के कोमर टोले में बाइक से आए दो ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर मंगलसूत्र ठग लिया। सूचना पर डायल 100 और पनियरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। मंगलवार को दिन में दो युवक बाइक से गांव पहुंचे। बाइक गांव के बाहर खड़ी कर वे पैदल गांव में भीख मांगने लगे और तंत्र-मंत्र का ढोंग करने लगे।

गांव निवासी इंद्रावती उस समय घर में अकेली थी, उसके पति लक्ष्मी मजदूरी करने गए थे। ठगों ने महिला को डराया और कहा कि तुम्हारे पति की असमायिक मौत हो जाएगी, इससे बचने का उपाय बता कर उस महिला को अपने झांसे में ले लिया।

उपाय के नाम पर उन्होंने आधे घंटे तक किसी से बात न करने की बात कहकर उसका मंगलसूत्र उतरवा लिया और पलक झपकते ही गांव के बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस सीसी फुटेज खंगाल रही है। बहुत जल्द ही जालसाज पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें- नेपाल से भारत आ रहा स्क्रैप, सीमावर्ती इलाकों में तस्करी का नया खेल; उठे निगरानी पर सवाल