विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पराली जलाने में महराजगंज प्रदेश में प्रथम, 90 स्थानों पर पकड़ में आए मामले

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:42 PM (GMT+05:30)

महराजगंज जिले में धान कटाई के बाद पराली जलाने की 90 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे यह उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. महराजगंज में पराली जलाने की 90 घटनाएं दर्ज हुईं।

  2. जिला उत्तर प्रदेश में पराली जलाने में प्रथम स्थान पर।

  3. कृषि विभाग की टीमें व सैटेलाइट निगरानी जारी।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। धान की कटाई के साथ जिले में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। 13 नवंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक यहां कुल 90 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसी के साथ महराजगंज प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। 13 नवंबर को एक ही दिन में 12 नई घटनाएं सामने आईं और जिले ने मथुरा को पीछे छोड़ दिया।

प्रदेश स्तर पर निगरानी के आंकड़ों के मुताबिक, 82 घटनाओं के साथ मथुरा दूसरे और 44 घटनाओं के साथ फतेहपुर तीसरे स्थान पर है। अलीगढ़ में 42, कानपुर देहात में 41, औरैया में 40, उन्नाव में 34, शाहजहांपुर में 31 और पीलीभीत में 30 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें- 22 साल से छिपाई पहचान, बौद्ध केंद्र की आड़ में चीन कनेक्शन, इंडोनेशियाई महिला रोहाना के नेटवर्क से उठे कई राज

पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने चार तहसील स्तरीय और 12 ब्लाक स्तरीय टीमें गठित की हैं। इसके बावजूद खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं जारी हैं। विभाग सेटेलाइट से निगरानी कर रहा है। साथ ही किसानों को जागरूक करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर अफगानिस्तान के लूचा फल और झारखंड के करौंदा से सजा बाजार, बेर और करौंदा भी बने आकर्षण का केंद्र



घटनाओं पर रोक के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। अब तक चिह्नित 26 किसानों पर कुल 1.15 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने और उसके उचित प्रबंधन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

-

-संजीव कुमार,उप कृषि निदेशक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।