शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए महराजगंज के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू, शाम चार बजे तक चलेगी वोटिंग
महराजगंज जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान सुबह 8 बजे से 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा ...और पढ़ें

सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी। जागरण
HighLights
महराजगंज में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू।
जिले के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी।
कुल 3605 शिक्षक मतदाता शाम 4 बजे तक करेंगे मतदान।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से महराजगंज जिले के 11 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से प्रक्रिया शुरू कराई गई।
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जिले के कुल 3605 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।
जिले के सदर , मिठौरा, परतावल, पनियरा, फरेंदा समेत अन्य मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 से मतदान शुरू हो गया है। हालांकि पूरे जिले में 3605 मतदाता होने के कारण अभी मतदान की रफ्तार सुस्त है ।
सेक्टर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने बताया कि धानी ब्लाक को छोड़कर अन्य सभी ब्लाक कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने आवश्यक इंतजाम किए हैं।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में बकाया भुगतान बना गड़ौरा मिल के लिए संकट, गन्ना आवंटन रद
सायं चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम में लाया जाएगा। यहां सभी मतपेटियों को एकत्र करने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित मुख्य स्ट्रांग रूम में भेजा जाएगा।
