विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में भारी बारिश और चक्रवात की चेतावनी, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:22 AM (IST)

महराजगंज में भारी बारिश और चक्रवात की चेतावनी के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर 31 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, महराजगंज। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी अत्यधिक वर्षा और चक्रवात की चेतावनी तथा जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी विद्यालयों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने आदेश जारी कर प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, हाई कोर्ट ने सरकार को दिया आदेश

हालांकि, जनगणना कार्य में लगाए गए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को इस अवकाश के दौरान भी जनगणना से संबंधित दायित्वों का समुचित निर्वहन करना होगा। बीएसए ने बताया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर वसूली, वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।