विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया से लौट रहे महराजगंज के प्रधानाचार्य और ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत, क्रेन ने कार को मारी टक्कर

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:33 AM (GMT+05:30)

देवरिया से ब्रह्मभोज से लौट रहे प्रधानाचार्य नित्यानंद मणि त्रिपाठी और उनके ड्राइवर उद्धव पांडेय की कुशीनगर में सड़क हादसे ...और पढ़ें

बाएं से नित्यानंद मणि त्रिपाठी व उद्धव पांडेय की फाइल फोटो। जागरण

बाएं से नित्यानंद मणि त्रिपाठी व उद्धव पांडेय की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. प्रधानाचार्य और ड्राइवर की सड़क हादसे में दुखद मृत्यु।

  2. कुशीनगर में क्रेन ने कार को जोरदार टक्कर मारी।

  3. देवरिया से ब्रह्मभोज कार्यक्रम से लौट रहे थे।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। ब्रह्मभोज में शामिल होकर देवरिया से लौट रहे प्रधानाचार्य सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। हादसा मंगलवार की रात 10 बजे के करीब कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर दुर्गा मंदिर के पास हुआ। सामने से आ रही क्रेन ने कार में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की खबर मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। वहीं, भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोग प्रधानाचार्य के घर पहुंचकर स्जन को सांत्वना देते रहे।

मृतकों की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी नित्यानंद मणि त्रिपाठी और कार चालक उद्धव पांडेय के रूप में हुई है। नित्यानंद मणि त्रिपाठी जोखन मणि त्रिपाठी इंटर कालेज, लक्ष्मीपुर देउरवा में प्रधानाचार्य थे।

बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्य अपने भाई की ससुराल देवरिया में आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ड्राइवर के साथ कार से गए थे। मंगलवार की रात वहां से वापस लौटते समय कप्तानगंज-परतावल मार्ग पर इंदरपुर के पास दुर्गा मंदिर के निकट सामने से आ रही क्रेन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर में मची अफरा-तफरी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लिया गया है। प्रधानाचार्य की मौत से विद्यालय परिवार और गांव में गहरा शोक है।

थानाध्य कप्तानगंज धीरेंद्र राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना में शामिल क्रेन को थाने लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज के दर्जिनिया ताल को इको टूरिज्म स्थल बनाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।