विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर में मची अफरा-तफरी

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:45 PM (IST)

रतनपुर के बैरवां चंदनपुर टोला पुरैनिहा गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. युवक बुद्धेश साहनी का शव पेड़ से लटका मिला।

  2. पारिवारिक तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

संवादसूत्र, रतनपुर। बैरवां चंदनपुर टोला पुरैनिहा गांव में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के पश्चिम पोखरे के पास आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। छठ घाट पर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल स्वजन को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। बुद्धेश साहनी रविवार की रात गांव के पश्चिम स्थित तालाब के छठ घाट पर गया था। वहां छठ पर्व के अवसर पर डीजे बज रहा था और पूजा का माहौल था। पोखरे के बगल में आम का बगीचा है। बगीचे में सोमवार की सुबह उसका शव आम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला।

ग्रामीणों के बीच युवक के पारिवारिक तनाव से परेशान होने की चर्चा रही। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुद्धेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई उमेश और मझले भाई महेश हैं। उसकी शादी महज सात माह पहले दुर्गावती से हुई थी।

युवक की मौत से मां राजमती और पत्नी दुर्गावती का रो-रोकर बुराहाल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।