महराजगंज के दर्जिनिया ताल को इको टूरिज्म स्थल बनाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
मुख्य वन संरक्षक रमेश चंद्र ने सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग का निरीक्षण किया और दर्जिनिया ताल को इको टूरिज्म स्थल बनाने ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
मुख्य वन संरक्षक ने सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग का निरीक्षण किया।
दर्जिनिया ताल को इको टूरिज्म स्थल बनाने का प्रस्ताव भेजा।
मगरमच्छ संरक्षण और पर्यटक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, निचलौल। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव, पूर्वी गोंडा रमेश चंद्र ने सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के शिवपुर और निचलौल रेंज का तीन दिवसीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिवपुर रेंज में हुए पौधारोपण और पौधशालाओं का जायजा लिया। वन क्षेत्र में हरियाली देखकर संतोष जताने के साथ वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
रमेश चंद्र ने बताया कि निचलौल रेंज स्थित दर्जिनिया ताल को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर यहां विकास कार्य शुरू होंगे। योजना में मगरमच्छों के संरक्षण और रखरखाव, पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधाओं तथा प्राकृतिक वातावरण बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में पौधारोपण की स्थिति संतोषजनक बताई और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल तथा सुरक्षा के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दोनों रेंज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं, जिन्हें शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने शिवपुरी रेंज में हुए पौधारोपण की सराहना करते हुए उसे संरक्षित रखने पर जोर दिया। इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीओ सुशील कुमार सिंह, रेंजर सुनील कुमार राव, वन दरोगा अशोक कुमार सिंह, हरेराम यादव सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।