विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में अवैध सागौन से लदा पिकअप पकड़ा, चकमा देकर तस्कर फरार

By Neeraj SrivastavaEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 08 Oct 2026 09:35 AM (GMT+05:30)

महराजगंज में सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज में वन विभाग ने अवैध सागौन की लकड़ी से लदी एक पिकअप ...और पढ़ें

बरामद पिकअप के साथ वन विभाग की टीम।

बरामद पिकअप के साथ वन विभाग की टीम।

HighLights

  1. वन विभाग ने अवैध सागौन से लदी पिकअप पकड़ी।

  2. चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हुआ।

  3. पिकअप और पांच बोटा सागौन की लकड़ी जब्त।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज के जगपुर सेक्शन अंतर्गत बेलवा चाफी क्षेत्र में अवैध रूप से काटकर पिकअप में लादी गई सागौन की लकड़ी वन विभाग की टीम ने गुरुवार की भोर में पकड़ ली। वनकर्मियों को देखते ही चालक पिकअप लेकर भागने लगा।

टीम ने पीछा कर विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया गांव के नगर के पास पिकअप को पकड़ लिया। हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर नरकट, कुश और घनी झाड़ियों में छिपते हुए फरार हो गया।

गुरुवार की भोर में पकड़ी रेंज के वनकर्मियों को बेलवा चाफी क्षेत्र में जंगली लकड़ी के अवैध कटान और उसे पिकअप में लादे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी पकड़ी रेंज सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने घेराबंदी की। टीम को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा।

वनकर्मियों ने पिकअप का पीछा किया और विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया गांव के पास आरोपित पिकअप खड़ी कर फरार हो गया । पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें सागौन की पांच बोटा जंगली लकड़ी लदी मिली।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर ज्वलनशील पदार्थ लेकर न्यायालय पहुंची युवती, आत्मदाह की कोशिश

वन विभाग की टीम ने पिकअप और लकड़ी को कब्जे में ले लिया। लेकिन चालक के फरार होने के बाद वन विभाग की टीम पिकअप के माध्यम से उसकी तलाश में जुटी है। रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित की पहचान की जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जिस बोर्ड पर लिखा था 'थूकना मना है', उसे ही पान की पीक मारकर कर दिया लाल; यूपी के महराजगंज में अजब-गजब मामला