विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज रोजगार मेला: 585 में से 272 युवाओं का चयन, अदाणी सोलर और ब्लिंकिट समेत 20 से अधिक कंपनियां ने दिया मौका

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:58 AM (IST)

महराजगंज के परतावल में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने 585 अभ्यर्थियों में से 272 का चयन किया। यह मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

दो हजार से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष 585 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा। जागरण

दो हजार से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष 585 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा। जागरण

जागरण संवाददाता, महराजगंज। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को परतावल क्षेत्र के स्व. भगवंत पटेल पानमती देवी पीजी कालेज में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 20 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की।

मेले में शामिल 585 अभ्यर्थियों में से 272 का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय और पानमती देवी पीजी कालेज, चंद्रपुर, बसहिया बुजुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक छोटेलाल पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मेले में बीकेटी टायर, द गोल इंडिया, एक्टिव इंडिया, कृष्णा मारुति लिमिटेड, ब्लिंकिट वेयरहाउस, रोहित हाइब्रिड सीड और अदाणी सोलर एनर्जी सहित 20 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से दो हजार से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।

इसमें युवाओं ने अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों में आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर बैकहो हादसा: अखिलेश ने वीडियो जारी कर दी सफाई, परिवार की मदद का भरोसा दिया

जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि सेवायोजन विभाग की ओर से समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, इसी के क्रम में बुधवार को इस रोजगार मेले में 272 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर रोड शो हादसा: आर्यवर्धन की याद में बार-बार बेहोश हो रही मां, 'भइया कहां गए?' पूछ रहे मासूम भाई-बहन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।