महराजगंज में अवैध संबंध के शक में जेठानी पर खौलता तेल फेंकने वाली देवरानी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अवैध संबंध के शक में देवरानी ने जेठानी और उसकी बच्ची पर खौलता तेल फेंक दिया, जिससे वे गंभीर रूप ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, मंगलपुर, (महराजगंज)। अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद में जेठानी और उसके बच्चे पर कड़ाही का खौलता तेल फेंकने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित देवरानी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
पीड़िता की भाभी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ननद की शादी करीब 12 वर्ष पहले परतावल क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। ननद का पति विदेश में रहकर काम करता है। आरोप है कि ननद के पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध है।
इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 29 अक्टूबर की सुबह दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान देवरानी ने जेठानी पर खौलता तेल फेंक दिया। इसकी चपेट में आने से जेठानी के साथ उसकी एक वर्षीय बेटी भी झुलस गई। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में भारी बारिश और चक्रवात की चेतावनी, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल
प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पीड़िता की भाभी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित देवरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में रिश्तेदार बनकर घर पहुंचा भाई का दामाद, खाते से उड़ाए 2.50 लाख रुपये