विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज: मुंडन संस्कार में खाना बनाने आए हलवाई ने छह वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:46 AM (IST)

महराजगंज में मुंडन संस्कार के दौरान खाना बनाने आए एक हलवाई ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी हलवाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. मुंडन संस्कार में हलवाई ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया।

  2. बच्ची गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है।

  3. आरोपी हलवाई गिरफ्तार, पुलिस ने उसे जेल भेजा।

संवाद सूत्र, (चौक बाजार) महराजगंज। मुंडन संस्कार के कार्यक्रम में खाना बनाने आए एक हलवाई ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सायं मुंडन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें भोजन के साथ डीजे कार्यक्रम भी चल रहा था। कार्यक्रम में रिश्तेदार और परिचित शामिल होने पहुंचे थे।

इसी दौरान अपने मामा के घर आई छह वर्षीय बच्ची रात साढ़े सात बजे अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो स्वजन उसकी तलाश में जुट गए। घर के आसपास और कार्यक्रम स्थल पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात करीब नौ बजे बच्ची घर से लगभग 200 मीटर दूर काली मंदिर के पास स्थित एक बगीचे में रोती हुई मिली।

बच्ची की हालत देखकर स्वजन और रिश्तेदार घबरा गए। पूछताछ में उसके साथ दुष्कर्म की जानकारी सामने आई। इसके बाद तत्काल चौक पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा भेजवाया।

यह भी पढ़ें- महराजगंज रोजगार मेला: 585 में से 272 युवाओं का चयन, अदाणी सोलर और ब्लिंकिट समेत 20 से अधिक कंपनियां ने दिया मौका

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि आरोपित छोटेलाल उर्फ दीलबहादुर चौधरी निवासी मधुबनी बड़का टोला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली कार से 15 लाख रुपये जब्त, दो पूर्व सैन्यकर्मी हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।