विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में शादी समारोह के बीच हैवानियत, 85 वर्षीय वृद्धा ने अस्पताल में तोड़ा दम

By Neeraj SrivastavaEdited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 27 Nov 2026 11:03 AM (IST)

महाराजगंज में 85 वर्षीय वृद्धा की दुष्कर्म के बाद उपचार के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मृत्यु हो गई। आरोपित गिरजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और अब मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. 85 वर्षीय वृद्धा की दुष्कर्म के बाद उपचार के दौरान मृत्यु।

  2. महाराजगंज के सिंदुरिया में हुई थी यह दर्दनाक घटना।

  3. आरोपित गिरजेश गिरफ्तार, अब हत्या की धारा भी जुड़ेगी।

संवाद सूत्र, सिंदुरिया, (महराजगंज)। रिश्तेदारी में आए युवक की दरिंदगी की शिकार हुई 85 वर्षीय वृद्धा की शुक्रवार की भोर में बीआरडी मेडिकल कालेज अस्पताल गोरखपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना को लेकर स्वजन में आक्रोश है। वे आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बीते 25 नवंबर को वृद्धा के नाती की शादी थी। घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की चहल-पहल थी। परिवार के लोग विवाह समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान रिश्तेदारी में आया श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव निवासी गिरजेश वृद्धा के कमरे में पहुंच गया।

आरोप है कि उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। वृद्धा ने विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट की और शरीर पर कई जगह काटकर उन्हें घायल कर दिया। वृद्धा की बेटी जब उन्हें भोजन देने कमरे में पहुंचीं तो मां की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। वह लहूलुहान अवस्था में पड़ी थीं।

घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कालेज अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर की रोहिन नदी में 10 दिन के भीतर 3 लोग डूबे, शवों की तलाश जारी; मगरमच्छों की आशंका से दहशत

शुक्रवार की भोर में उनकी मृत्यु हो गई। सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि आरोपित को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मृत्यु की सूचना मिली है। मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- महराजगंज के शोरूम में लगी आग: 26 स्कूटी और सात ई-रिक्शा जलकर राख, सिलिंडर भी फटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।