विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर की रोहिन नदी में 10 दिन के भीतर 3 लोग डूबे, शवों की तलाश जारी; मगरमच्छों की आशंका से दहशत

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:59 AM (IST)

गोरखपुर की रोहिन नदी में दस दिनों के भीतर एक बालक सहित तीन लोग डूब गए, जिनके शव अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। ग्रामीणों में नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर दहशत है, जिससे अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत। जागरण

नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत। जागरण

HighLights

  1. रोहिन नदी में दस दिन में तीन लोग डूबे।

  2. एनडीआरएफ और पुलिस शवों की तलाश में जुटी।

  3. नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत।

संवाद सूत्र, पीपीगंज, (गोरखपुर)। रोहिन नदी के अलग-अलग तीन स्थानों पर दस दिनों के भीतर एक बालक समेत तीन लोग डूब गए। हैरानी यह है कि लगातार तलाश अभियान चलाए जाने के बावजूद तीनों का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।

एनडीआरएफ की टीम, स्थानीय गोताखोर और पुलिस नदी में तलाश कर रही है। उधर, शव नहीं मिलने से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। आशंका जता रहे कि नदी में बड़ी संख्या में मौजूद मगरमच्छों ने तीनों को अपना निवाला तो नहीं बना लिया। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पहली घटना महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी टोला कोल्हुआ जोत निवासी दीपनारायण निषाद के 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु निषाद से जुड़ी है। छठ पर रविवार की सुबह वे अपने माता-पिता के साथ रोहिन नदी के मछरिहा घाट गया था। इसी दौरान उसके नदी में डूबने की आशंका जताई गई।

काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। वहीं चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिऊटहा गांव के 22 वर्षीय मनीष कुमार तीन दिन पूर्व चिऊटहवा पुल के नीचे रोहिन नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह डूब गया।

उसका भी शव नहीं मिला है। इनके अलावा पीपीगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला बैकुंठपुर निवासी तूफानी के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार दो दिन पूर्व अकटहवा घाट पर मछली पकड़ने गया था। नदी किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिले, लेकिन शव का पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रुपयों के लेनदेन में सड़क पर हुआ विवाद, पुलिस को मिले 43.95 लाख

तीनों घटनाओं के बाद से एनडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और पुलिस तलाश में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में मगरमच्छों की संख्या अधिक है। ऐसे में डूबने वालों को वे निवाला बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बसपा के बदलते 'महावत': 11 महीनों में 6 जिलाध्यक्ष, अब सुरेश कुमार गौतम पर दांव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।