विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में बसपा के बदलते 'महावत': 11 महीनों में 6 जिलाध्यक्ष, अब सुरेश कुमार गौतम पर दांव

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:27 AM (IST)

बसपा ने गोरखपुर में 11 महीनों के भीतर छह जिला अध्यक्ष बदले हैं, जिसमें जयकार प्रसाद की जगह सुरेश कुमार गौतम को कमान सौंपी गई है। यह बदलाव 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन में स्थिरता लाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की चुनौती के साथ हुआ है।

बसपा सुप्रीमों मायावती। जागरण

बसपा सुप्रीमों मायावती। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर बसपा में 11 माह में छह जिलाध्यक्ष बदले गए।

  2. जयकार प्रसाद की जगह सुरेश कुमार गौतम को कमान मिली।

  3. 2027 चुनाव हेतु संगठन में स्थिरता लाना मुख्य चुनौती।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बसपा संगठन में बदलाव जारी है। 11 माह में जिले की कमान संभालने वाले छह 'महावत' बदल चुके हैं।

शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष जयकार प्रसाद को हटाकर सुरेश कुमार गौतम को जिले की कमान सौंपी है। जनवरी 2026 से कम चल रहा है। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सबका कहना है कि जो निर्देश मिलेंगे। उनका पालन करते हुए 2027 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

जिले में 20 जनवरी को घनश्याम राही को जिलाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन सात दिन बाद, 27 जनवरी को उन्हें हटाकर हरिप्रकाश निषाद को जिम्मेदारी दी गई। वह लगभग साढ़े चार माह पद पर रहे। 12 जून को उनकी जगह संतोष कुमार जिज्ञासु जिलाध्यक्ष बने।

चार अगस्त को संतोष की जगह ऋषि कपूर को जिम्मेदारी मिली, लेकिन 17 अगस्त को उन्हें हटाकर जयकार प्रसाद को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इसके तीन महीने बाद 24 नवंबर की रात जारी आदेश में जयकार प्रसाद की जगह सुरेश कुमार गौतम को नियुक्त किया गया।

पार्टी से जुड़े लोगों का कहनाहै कि पद से हटाए गए नेताओं को संगठन में दूसरी जिम्मेदारियां भी दी गईं। हरिप्रकाश निषाद को पिछड़ा वर्ग भाईचारा समिति में, जबकि संतोष कुमार जिज्ञासु और ऋषि कपूर को मंडल स्तर पर दायित्व मिला। जयकार प्रसाद को भी मंडल स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 11 जिलों की चुनावी समीक्षा: हर बूथ पर वेबकास्टिंग, 'जीरो एरर-जीरो वायलेंस' का लक्ष्य

लगातार बदलाव के बीच सुरेश कुमार गौतम के सामने संगठन में स्थिरता लाने की चुनौती होगी। चुनाव से पहले बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, पुराने और नए कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाना तथा पार्टी के परंपरागत जनाधार को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं का भरोसा बनाए रखना भी उनके लिए महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में सपा और भाजपा के नेता बनेंगे समधी, तिवारी हाता और करवरिया परिवार में रिश्ता, देहरादून में हुई सगाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।