विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज मुंडन में आई छह वर्षीय मासूम से दरिंदगी, बगीचे में मिली थी खून से लथपथ, अस्पताल में तोड़ा दम

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:47 PM (IST)

महराजगंज में मुंडन कार्यक्रम के दौरान दुष्कर्म का शिकार हुई छह वर्षीय बच्ची की गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हलवाई दिलबहार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. छह वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की इलाज के दौरान मृत्यु।

  2. मुंडन कार्यक्रम में खाना बनाने वाला हलवाई आरोपी गिरफ्तार।

  3. गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। मुंडन कार्यक्रम में खाना बनाने आए हलवाई की दरिंदगी की शिकार छह वर्षीय मासूम बच्ची की शुक्रवार की सुबह बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बच्ची की मृत्यु की खबर मिलते ही स्वजन में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद से ही परिवार के लोग आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम मुंडन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें भोजन के साथ डीजे कार्यक्रम भी चल रहा था। इसी दौरान अपने मामा के घर आई छह वर्षीय बच्ची रात करीब साढ़े सात बजे अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद रात करीब नौ बजे वह घर से लगभग 200 मीटर दूर काली मंदिर के पास खून से लथपथ बगीचे में रोती हुई मिली।

पूछताछ में उसके साथ दुष्कर्म की जानकारी सामने आई। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- महराजगंज रोजगार मेला: 585 में से 272 युवाओं का चयन, अदाणी सोलर और ब्लिंकिट समेत 20 से अधिक कंपनियां ने दिया मौका

थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल ने बताया कि आरोपित दीलबहार चौधरी निवासी मधुबनी बड़का टोला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बच्ची की मृत्यु के बाद मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली कार से 15 लाख रुपये जब्त, दो पूर्व सैन्यकर्मी हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।