Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नेपाली सुरक्षाबलों से समन्वय बना सभी पर्यटकों की कराएं सकुशल वापसी', IG रत्न संजय ने दिए निर्देश

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 03:23 PM (IST)

    नेपाल में जेन जी आंदोलन के चलते भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। एसएसबी लखनऊ जोन के आईजी रत्न संजय सोनौली सीमा पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नेपाल में फंसे भारतीय ट्रक चालकों और पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए नेपाली अधिकारियों से बातचीत की। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि नागरिकों को कोई परेशानी न हो।

    Hero Image
    नेपाली सुरक्षाबलों से समन्वय बना सभी पर्यटकों की कराएं सकुशल वापसी: आईजी।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। नेपाल में जेन जी आंदोलन से उत्पन्न हालात के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार की रात एसएसबी लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक रत्न संजय सोनौली सीमा पर पहुंचे।

    उन्होंने अधिकारियों ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और नेपाल में फंसे भारतीय ट्रक चालकों व पर्यटकों की सुरक्षित वापसी को लेकर नेपाल प्रशासन से बातचीत की। आइजी रत्न संजय ने सीमा की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में सीमा पार से लौट रहे नागरिकों को कोई असुविधा न हो और उनकी सुरक्षा प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। इस दौरान डीआइजी मुन्ना सिंह, एसएसबी के कमांडेंट शक्ति सिंह और सहायक कमांडेंट प्रभाकर भी मौजूद रहे।

    अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और नेपाल प्रशासन से समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। नेपाल में जारी जेन जी आंदोलन के चलते भारतीय ट्रक चालक व पर्यटक नेपाल में फंसे हुए हैं। इनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए सीमा पर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को तेज कर दी गई है।