राजस्थान के जालौर से लापता किशोरी सोनौली में मिली, साथ आया युवक भी पकड़ा गया
राजस्थान के जालौर से लापता एक किशोरी को सोनौली सीमा पर एसएसबी ने बरामद किया। वह एक युवक के साथ नेपाल घूमने निकली थी, जिसे भी पुलिस ने पकड़ लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस चौकी को सौंप दिया गया।

HighLights
जालौर की लापता किशोरी सोनौली सीमा पर मिली।
एसएसबी ने युवक के साथ किशोरी को पकड़ा।
दोनों को सोनौली पुलिस चौकी को सौंपा गया।
संवाद सूत्र (सोनौली) महराजगंज। राजस्थान के जालौर से लापता किशोरी को सोनौली सीमा पर एसएसबी के जवानों ने बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि वह एक युवक के साथ घर से नेपाल घूमने के लिए निकली थी। एसएसबी ने तलाश कर संबंधित युवक को भी सोनौली बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया। दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना 18 नवंबर की रात की है। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान सोनौली सीमा के मुख्य द्वार पर आने-जाने वालों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोरी संदिग्ध और डरी-सहमी अवस्था में दिखाई दी। जवानों ने उससे पूछताछ की तो किशोरी ने अपना पता ग्राम मंडवाला, थाना बिशनगढ़, जिला जालौर, राजस्थान बताया।
किशोरी के अनुसार वह 13 नवंबर को श्रवण कुमार नामक युवक के साथ घर से नेपाल घूमने के लिए निकली थी। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से दोस्ती की बात भी सामने आई। इसके बाद एसएसबी जवानों ने उसके स्वजन से संपर्क किया।
यह भी पढ़ें- महराजगंज मुंडन में आई छह वर्षीय मासूम से दरिंदगी, बगीचे में मिली थी खून से लथपथ, अस्पताल में तोड़ा दम
किशोरी के पिता राकेश भारती ने बताया कि बेटी के लापता होने पर उन्होंने 14 नवंबर को थाना बिशनगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। संबंधित थाने से भी इसकी पुष्टि हुई। आधार कार्ड और किशोरी से मिली जानकारी के युवक के आधार पर उसकी पहचान श्रवण कुमार, निवासी मंडवाला, जिला जालौर के रूप में हुई। जवानों ने दोनों को सोनौली पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली कार से 15 लाख रुपये जब्त, दो पूर्व सैन्यकर्मी हिरासत में
सोनौली थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि किशोरी के पिता उसे लेने के लिए राजस्थान से सोनौली आ रहे हैं। उनके आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।