भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 75 बोरी कद्दू बीज के साथ चालक गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 30 क्विंटल कद्दू बीज बरामद कर एक पिकअप ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में चालक। जागरण
HighLights
भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने कद्दू बीज पकड़ा।
पिकअप से 30 क्विंटल कद्दू बीज बरामद किया गया।
चालक गिरफ्तार, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू हुई।
संवाद सूत्र, झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बुधवार की भोर में तेरह चार पुल के पास एक पिकअप से 75 बोरी कद्दू बीज बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद बीज का कुल वजन 30 क्विंटल बताया गया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुसार, तस्करी के लिए कद्दू बीज की खेप नेपाल से नाव के जरिए नारायणी नदी के रास्ते टेलफॉल ठोकर संख्या एक तक लाई गई थी। इसके बाद उसे पिकअप पर लादकर गेड़हवा होते हुए कुशीनगर ले जाने की तैयारी थी।
बुधवार की भोर में बहुआर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार गुप्ता एसआई कपिल प्रजापति और कांस्टेबल रामाशीष यादव, सरफुद्दीन, आनंद तथा शुभम वर्मा के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान एसएसबी झुलनीपुर के एसआई सामान्य रविंद्र कुमार यादव भी अपनी टीम के साथ मिले। मुखबिर से पिकअप में कद्दू बीज लादकर ले जाने की सूचना मिली। इसकी जानकारी एसएसबी पथलहवा के निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय को भी दी गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने गेड़हवा पुल के पास घेराबंदी कर दी।
यह भी पढ़ें- महाराजगंज जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, अस्पताल के गेट पर बजरंग दल का धरना-प्रदर्शन
कुछ देर बाद आती दिखाई दी पिकअप को टार्च की रोशनी में रोककर तलाशी ली गई। चालक ने अपना नाम हैदर अली निवासी खैरहवा दूबे, थाना परसामलिक बताया। पिकअप में 75 बोरी कद्दू बीज लदा था। प्रत्येक बोरी का वजन 40 किलोग्राम था। बहुआर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पिकअप को सीज कर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।