विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर खाली मालवाहक वाहनों की लंबी कतार, तस्करी की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:53 PM (IST)

सोनौली सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने नेपाल से भारत आने वाले सभी खाली वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी है।

भारत नेपाल (सोनौली) सीमा ।

भारत नेपाल (सोनौली) सीमा ।

HighLights

  1. भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की आशंका।

  2. खाली मालवाहक वाहनों की सघन तलाशी।

  3. एसएसबी और पुलिस की संयुक्त सतर्कता।

संवाद सूत्र, सोनौली: भारत-नेपाल सीमा पर खाली मालवाहक वाहनों की आड़ में तस्करी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। नेपाल में भारतीय सीमा में प्रवेश के इंतजार में खाली माल वाहक वाहनों की कतार करीब 10 किलोमीटर तक पहुंच गई है। वहीं, सोनौली सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले सभी खाली मालवाहक वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी है।

सुरक्षा एजेंसियां वाहनों की बाहरी जांच के साथ उनकी बाडी और संदिग्ध हिस्सों को भी बारीकी से खंगाल रही हैं। दरअसल, हाल के दिनों में खाली मालवाहक वाहन बताकर भारत में प्रवेश कराने के दौरान दो बार ट्रकों से कद्दू के बीज बरामद किए जा चुके हैं। कई बार मालवाहक की बाडी में छिपाकर गांजा तस्करी के मामले भी सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं ने सीमा पर खाली वाहनों की आवाजाही और उनकी जांच को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए नेपाल से आने वाले किसी भी खाली मालवाहक वाहन को बिना जांच के सीमा पार नहीं होने दिया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि सोनौली सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त सतर्कता के साथ नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले सभी मालवाहक वाहनों की जांच की जा रही है। तस्करी की आशंका को देखते हुए वाहनों की पूरी तरह तलाशी लेने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा और निगरानी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें- सोनौली सीमा पर पांच किमी लंबा जाम, भारत-नेपाल निर्यात पर पड़ा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।