विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharajganj Murder Case: सिर पर प्रहार कर की गई थी हिमांशु की हत्या, हैवानों ने निकाल ली आंख

Published: Sat, 30 Aug 2025 02:33 PM (IST)

महराजगंज में 12 वर्षीय हिमांशु चौधरी की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट और आंखें निकाले ...और पढ़ें

हिमांशु चौधरी की फाइल फोटो । जागरण
हिमांशु चौधरी की फाइल फोटो । जागरण

HighLights

  1. सिर पर वार कर हिमांशु की हत्या |
  2. आंखें भी निकाली गईं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट |
  3. ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए हाईवे जाम किया |

जागरण संवाददाता, महराजगंज। पांच दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब रहे हिमांशु चौधरी (12) की हत्या सिर पर प्रहार कर की गई थी। आरोपितों ने उसकी दोनों आंख भी निकाल ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज अपहरण की धारा में हत्या की धारा बढ़ाकर चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

उधर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर स्वजन संग ग्रामीणों ने महराजगंज-फरेंदा मार्ग को जिला उद्योग चौराहे के पास पांच घंटे तक जाम कर दिया। कड़ी मशकक्त के बाद दोपहर 12 बजे पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों पर लंबी कतार लग गई। किशोर की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के चिउरहा निवासी गणेश चौधरी का बेटा हिमांशु चौधरी 24 अगस्त की सायं गांव के गो-शाला के समीप खेल रहा था। वहीं से अचानक गायब हो गया था। स्वजन उसे खोजने में जुट गए थे। पुलिस भी अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी।

गुरुवार की सायं हिमांशु का शव घर से कुछ दूरी पर दुबौली नहर में मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। दोनों आंख भी निकाली गई थी। शरीर भी फूल गया था। शव मिलने की खबर मिलते ही स्वजन में चीख पुकार मच गई।

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि पहले से दर्ज अपहरण की धारा में बढ़ोत्तरी करते हुए हत्याकर शव को छिपाने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।