मिठौरा के विराट दंगल में गुड्डू ने थापा नेपाली को हराया, दूर-दराज के पहलवानों ने भी दिखाया दमखम
महराजगंज के मिठौरा में आयोजित विराट दंगल में गुड्डू ने थापा नेपाली को पटखनी देकर जीत हासिल की।
-1794822866918_m.webp)
मिठौरा के दंगल में दांव आजमाते पहलवान। जागरण
HighLights
गुड्डू ने थापा नेपाली को दंगल में पटखनी दी।
महराजगंज के मिठौरा में विराट दंगल आयोजित हुआ।
दूर-दराज से आए पहलवानों ने भी कौशल दिखाया।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। रविवार को मिठौरा के राम जानकी मंदिर छठ घाट पर विराट दंगल आयोजित हुआ। गुड्डू ने थापा नेपाली को पटखनी देकर जीत हासिल की। दूर-दराज से आए पहलवानों ने भी कौशल दिखाया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख रामहरख गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र भारती व सुशील टिबड़ेवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दंगल में शिवम ने टुन्नू निषाद, गुंगा थापा ने हरबिंदर, आकाश ने रघुराज देवरिया, कविता यादव ने साक्षी गुप्ता, अभिषेक सिसवा ने गुल्ला, रंजीत ने कमलेश, पाथर सोहास ने भूकंप सिंह पंजाब, अली हुसैन ने राजा हरियाणा और राहुल ने प्रशांत मेरठ को शिकस्त दी।
कार्यक्रम में विशाल कुमार निगम, प्रमोद कुमार गुप्ता, दिलीप मणि पांडेय, सचिन गुप्ता, करुणेश प्रसाद गुप्त, स्वदेश कुमार, रंजीत कुमार साहनी, शाकिर अली, विनोद वर्मा, मनोज गुप्ता, मकसूदन निगम, अमित निगम और राधेश्याम निगम मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कप्तानगंज कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच, भूरा गनी समेत कई ने मारी बाजी
यह भी पढ़ें- फुर्सतपुर दंगल मेले में पहलवानों का जोरदार प्रदर्शन, घनघोर घटा और रिजवान गनी के बीच चला रोमांचक मुकाबला