विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फुर्सतपुर दंगल मेले में पहलवानों का जोरदार प्रदर्शन, घनघोर घटा और रिजवान गनी के बीच चला रोमांचक मुकाबला

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:03 PM (IST)

कुशीनगर के फुर्सतपुर दंगल मेले में अंतरराज्यीय पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया, जिसमें कश्मीर के रिजवान गनी ने बांदा के घनघोर घटा को रोमांचक मुकाबले में चित किया।

टेकुआटार के फुर्सतपुर स्थित अखाड़ा पर दाव लगाते पहलवान। जागरण

टेकुआटार के फुर्सतपुर स्थित अखाड़ा पर दाव लगाते पहलवान। जागरण

HighLights

  1. फुर्सतपुर दंगल मेले में अंतरराज्यीय पहलवानों ने दिखाया दमखम।

  2. कश्मीर के रिजवान गनी ने बांदा के घनघोर घटा को हराया।

  3. हरियाणा, दिल्ली, महिला पहलवानों ने भी रोमांचक मुकाबले किए।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर टेकुआटार के फुर्सतपुर में शुक्रवार को दंगल मेले का आयोजन हुआ। इसमें अंतरराज्यीय पहलवानों का दांव-पेच देख दर्शक रोमांचित हो उठे। कश्मीर के पहलवान रिजवान गनी और हमीरपुर बांदा के पहलवान घनघोर घटा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें रिजवान ने घटा को चित किया।

इसी तरह हरियाणा के पहलवान छोटा चीता और रामबर के पहलवना सुरेंद्र के बीच मुकाबले में चीता ने बाजी मारी। सिसवा बाजार में अभिषेक, करियर शरीक के तैयफ, गोरखपुर के राजन और कानपुर के मनोज, दिल्ली के राहुल, रवि, बनारस की महिला पहलवान खुशी और देवरिया की नेहा के बीच मुकाबले काफी रोमांचक रहे।

दिल्ली के पहलवान सुमित और पडरौना के सत्येंद्र, चौरीचौरा के गोविंद और पडरौना सत्येंद्र का मुकाबला बराबरी पर रहा। देवतहां के पहलवान सूरज और बरवा महदेवा के अर्जुन के बीच हुए मुकाबले में अर्जुन विजेता रहे। इसी तरह देवतहां के नीतिश को परसौना के लक्की ने टेकुआटार के अकान ने बैदौली के अक्षय को चित कर बाजी मारी।

मुख्य अतिथि सपा नेता राजेश प्रताप राव, ब्लाक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, जिपंस प्रतिनिधि बलराम राव, सतवंत यादव आदि ने पहलवानों से हाथ मिलवा कर कुश्ती का शुभारंभ किया। कहा कि कुश्ती एक प्राचीन कला है।

ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। रेफरी सुबास यादव व परशुराम यादव रहे। मुलायम यादव, शमशाद, शहबाज, कन्हैया तिवारी, मेंहदी हसन, पवन मद्धेशिया, गणेश, रविंद्र, रामप्रीत, योगेंद्र आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में ‎स्टेडियम निर्माण की जगी उम्मीद, खेल मंत्री ने डीएम से मांगा प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- कुशीनगर की गरिमा सिंह ने बढ़ाया जिले का मान, लखनऊ फॉरेंसिक लैब में वैज्ञानिक अधिकारी का संभाला पदभार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।