विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में ‎स्टेडियम निर्माण की जगी उम्मीद, खेल मंत्री ने डीएम से मांगा प्रस्ताव

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:48 AM (IST)

कुशीनगर के दुमही और बरवाराजापाकड़ में खेल मैदान व स्टेडियम निर्माण की उम्मीद जगी है। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. खेल मंत्री ने कुशीनगर में स्टेडियम निर्माण का संज्ञान लिया।

  2. दुमही और बरवाराजापाकड़ में खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित।

  3. डीएम से भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।

धनंजय कुमार मिश्र, राजापाकड़। युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल शुरू हुई है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ व दुदही विकास खंड के दुमही में खेल मैदान व स्टेडियम निर्माण को लेकर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने संज्ञान लेने के बाद युवा कल्याण सचिव को डीएम के माध्यम से अविलंब प्रस्ताव मंगवाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

‎पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने खेल मंत्री को पत्र सौंपकर क्षेत्र के खिलाड़ियों की मांग से अवगत कराया था। पत्र में उल्लेख किया गया कि तहसील क्षेत्र के उक्त दो प्रमुख स्थानों पर खेल मैदान के मानकों के अनुसार पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।

इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाबू गेंदा सिंह व शहीद चंद्रभान चौरसिया की धरती ग्राम दुमही में ग्राम सभा द्वारा लगभग पांच एकड़ भूमि खेल मैदान देने की अनुशंसा की जा चुकी है। बरवा राजापाकड़ में भी लगभग सात एकड़ भूमि का प्रस्ताव पारित हो चुका है, जिस पर लेखपाल से लेकर ब्लाक स्तर तक की आख्या लग चुकी है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में HIV-2 का पहला मामला सामने आया, बेंगलुरु से लौटे व्यक्ति में मिला संक्रमण

कागजी औपचारिकताओं में देरी के चलते अब तक दोनों भूखंड खेल एवं युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित नहीं हो सके थे, जिससे निर्माण कार्य अधर में लटका था। मामले को गंभीरता से लेते हुए खेल विभाग के सचिव ने डीएम से प्रस्ताव मंगाकर शीघ्र प्रस्तुत करें। शासन स्तर से कदम उठाए जाने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मैदान और स्टेडियम बनने की उम्मीद बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर की गरिमा सिंह ने बढ़ाया जिले का मान, लखनऊ फॉरेंसिक लैब में वैज्ञानिक अधिकारी का संभाला पदभार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।