विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर की गरिमा सिंह ने बढ़ाया जिले का मान, लखनऊ फॉरेंसिक लैब में वैज्ञानिक अधिकारी का संभाला पदभार

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:59 PM (IST)

डॉ. गरिमा सिंह ने लखनऊ स्थित स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में वैज्ञानिक अधिकारी (जीवविज्ञान) का पदभार ग्रहण किया।

गरिमा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप किया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

गरिमा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप किया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

HighLights

  1. डा. गरिमा सिंह लखनऊ फोरेंसिक लैब में वैज्ञानिक अधिकारी बनीं।

  2. उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप किया।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

संवाद सूत्र, बुद्धनगरी। जनपद के ग्राम तेलगावां निवासी स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला), जयपुर (राजस्थान) के एडीशनल डायरेक्टर रहे डा. राजेश सिंह की पुत्री डा. गरिमा सिंह ने स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री लखनऊ में वैज्ञानिक अधिकारी (जीवविज्ञान) पद पर गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया।

उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर क्षेत्र व जनपद के गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप किया है। इसमें 22 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र, प्रो. राजेंद्र सिंह, प्रो. राजेश सिंह, डा. बिनोद सिंह, अजीत कुमार विश्वकर्मा, आकाश प्रजापति आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने निभाया भाई का धर्म, प्रदेश की महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।