भक्त की सदैव रक्षा करते हैं भगवान
भक्त उनको दिल से पुकारे तो भगवान कष्ट दूर कर देते हैं।

महराजगंज: स्थानीय क्षेत्र के पिपरासोनाड़ी ग्राम सभा में आयोजित श्रीश्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन कुशीनगर से आई अंजली द्विवेदी ने प्रवचन के दौरान कहा कि भगवान भक्त की सदैव रक्षा करते हैं। भक्त उनको दिल से पुकारे तो भगवान कष्ट दूर कर देते हैं। महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए अंजली नें कहा कि भक्त जब भी कष्ट में हो उन्हें ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। भगवान भक्त के सारे कष्ट दूर कर देते हैं। प्रद्युम्न पाण्डेय,जगदीश गुप्त, कुलदीपक त्रिपाठी, बबलू पांडेय, अनिल पांडेय,विभूति गुप्ता,दिनेश गुप्त, धनंजय पाण्डेय आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे। राम वन गमन देख लोगों के आंखों से छलक पड़े आंसू
महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बरवा राजा में चल रहे नौ दिवसीय श्री रूद्र महामृत्युंजय महायज्ञ के सातवें दिन शुक्रवार की रात को आदर्श रामलीला में राम वनगमन का मंचन हुआ। रामलीला में राम के वनगमन का मंचन देखकर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके पूर्व रामलीला के मंच का उद्घाटन राहुल पांडेय ने फीता काटकर किया। यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन त्रिपाठी के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मंच की शोभा बढ़ाई गई । यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष जय हिद वर्मा ने बताया महायज्ञ के दौरान रात में प्रतिदिन रामलीला मंडली जय मां वैष्णो देवी आदर्श रामलीला गणेशपुर के कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस दौरान समिति के सदस्य रूपक पटेल, केस्वर चौधरी, गणेश यादव, राजाराम वर्मा, कन्हैया वर्मा, गणपत वर्मा, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने किया दान
महराजगंज: श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दान एकत्रित किया जा रहा है। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने चंदा एकत्रित किया। इस दौरान विभिन्न लोगों से 50,000 रुपये का चंदा एकत्रित हुआ। नगर अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में लोगों को बढ़-चढ़कर दान देना चाहिए। जिससे भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो सके। सभासद नंदू पासवान, अंजुला अग्रहरि, विवेक श्रीवास्तव,विक्रांत अग्रहरि, शिवम जायसवाल , आशीष जायसवाल,रवि मद्धेशिया, नवीन सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।