Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशानदेही शुरू: नगर में 32 मीटर चौड़ी होगी सड़क

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 23 Jun 2019 11:10 PM (IST)

    नेशनल हाईवे 730 की निशानदेही शुरू होते ही रविवार को महराजगंज नगर में हड़कंप मच गया। कार्यदायी संस्था महाकाल कांस्ट्रकशन के कर्मचारियों ने बीच सड़क से द ...और पढ़ें

    Hero Image
    निशानदेही शुरू: नगर में 32 मीटर चौड़ी होगी सड़क

    महराजगंज: नेशनल हाईवे 730 की निशानदेही शुरू होते ही रविवार को महराजगंज नगर में हड़कंप मच गया। कार्यदायी संस्था महाकाल कांस्ट्रकशन के कर्मचारियों ने बीच सड़क से दोनों तरफ लाल निशाना लगाना शुरू कर दिया , जिससे अचानक माहौल गर्म हो गया। खतरे के निशान व मकानों को लेकर स्थानीय लोग काफी सतर्क नजर आए। उनके अंदर जिज्ञासा थी कि सड़क आखिर कितने मीटर चौड़ी होगी। विभाग की ओर से बीच सड़क से दोनों तरफ सड़क कितने फीट अधिग्रहित की जा रही है। नेशनल हाईवे से महराजगंज कस्बा सबसे अधिक प्रभावित होगा। हाईवे के साथ ही केएमसी से लेकर बलिया नाले तक सर्विस लेन भी बनेगी। परतावल-महराजगंज-फरेंदा सड़क लोक निर्माण विभाग की ओर से 120फीट अधिग्रहित की गई थी। बीते वर्ष केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने महराजगंज को अन्य जिलों से जोड़ने के लिए पडरौना -कप्तानगंज-परतावल-महराजगंज-फरेंदा से सिद्धार्थनगर होते हुए पीलीभीत तक से नेशनल हाईवे बनाने का एलान कर दिया। सड़क को एनएच 730 का नाम देते हुए बजट भी पास कर दिया गया। पडरौना-पीलीभीत तक सड़क टून लेन यानी 10 मीटर तक चौड़ी होनी है। इसके बाद बड़े कस्बों में सर्विस लेन व नाले बनाएं जाने हैं। रविवार को कार्यदायी संस्था महाकाल के कर्मचारियों ने कस्बे में दोनों तरफ से लाल लगाना शुरू कर दिया। बीच सड़क से दोनों तरफ 32मीटर सड़क पर लाल निशान लगाया गया। इसके अंतर्गत 10 मीटर की मुख्य सड़क, 1. 75 मीटर दोनों तरफ नाला का निर्माण इसके बाद साढ़े पांच-पांच मीटर की दोनों तरफ सर्विस लेन के बाद फिर नाला निर्माण किया जाएगा है। यह निर्माण सिर्फ केएमसी से लेकर बलिया नाले तक किया जाएगा। नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता एमपी अग्रवाल ने कहा कि केएमसी से लेकर बलिया नाले तक हाईवे के बगल में सर्विस लेन बननी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से अधिग्रहित जमीन में हाईवे बनेगा। कस्बे में बीच सड़क से एक तरफ 53 फुट जमीन लिया जा रहा है। दूसरे तरफ भी यही चौड़ाई होगी। मेन सड़क के साथ दोनों तरफ सर्विस लेन व दो नाले बनाएं जाने का प्रस्ताव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप