विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में सौतेली मां करा रही थी बुजुर्ग से शादी, दुल्हन के लिबास में मंडप छोड़ भागी युवती

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:34 AM (IST)

शादी के बंधन से बचने के लिए एक युवती मंडप छोड़कर परतावल पहुंची, जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि उसकी सौतेली मां उसे एक बुजुर्ग व्यक्ति से जबरन शादी करा रही थी, जिससे वह भाग निकली।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

संवादसूत्र, परतावल। शादी के बंधन में बंधने से पहले ही एक युवती मंडप छोड़कर चली गई। शनिवार दोपहर करीब दो बजे दुल्हन के भेष में बस से परतावल चौराहे पर उतरते ही उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस उसे चौकी ले गई और पूछताछ की। बाद में घर जाने के लिए 100 रुपये किराया देकर उसे बस से रवाना किया। युवती बस्ती जिले के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

उसने पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां 27 नवंबर को उसकी शादी उससे काफी अधिक उम्र के एक बुजुर्ग व्यक्ति से करा रही थी। वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए मंडप से निकलकर भाग गई।

यह भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय मुद्रा लेकर पहुंच रहे इंडियन, हेलमेट और बैग में भरकर हो रही तस्करी; नौ महीने में 10 गिरफ्तार

काजल ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से गोरखपुर में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती है। परतावल चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवती को चौकी लाकर पूछताछ की गई और घर जाने के लिए किराया दिया गया। इसके बाद वह बस से रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें- भारत से नेपाल भेजी जा रही डीएपी खाद, महराजगंज में सीमा पर तस्करी तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।