धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, निकली शोभा यात्रा
महराजगंज महराजगंज जिले में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम व आस्था के साथ मनाइ ...और पढ़ें

महराजगंज: महराजगंज जिले में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम व आस्था के साथ मनाई गई। जिले के नौतनवा, फरेंदा , परतावल व श्यामदेउरवा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने उन्हें याद किया। जगह-जगह लोगों ने शोभा यात्रा निकाली और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की।
आनंदनगर संवाददाता के अनुसार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) द्वारा फरेंदा नगर के दक्षिणी बाईपास स्थित राम जानकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा राम जानकी मंदिर से शुरू होकर आंबेडकर चौराहा, विष्णु मंदिर व नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रतन वाटिका पर जाकर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तथा भगवान परशुराम का जयकारा भी लगाये। शोभा यात्रा के समापन के बाद रतन वाटिका में सभा का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम के महिमा का वर्णन हुआ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अश्वनी ओझा,राकेश मणि, गोले तिवारी, केशव मणि तिवारी,विनय तिवारी,राजेश त्रिपाठी,अर्जुन प्रसाद मिश्र, विन्ध्यवासिनी पांडेय , हरीश चंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, ओपी त्रिपाठी, बम बम मिश्रा,अभिषेक पांडेय, सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
नौतनवा संवादाता के अनुसार स्थानीय मां बनैलिया मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम मंदिर के लिए भूमिपूजन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पुलवामा में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी के पिता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आधारशिला रखी। इस दौरान भगवान परशुराम के जयजयकार के बुलंद नारे लगाए गए। पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, समीर त्रिपाठी, हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, जिपंस दीपक पांडेय, पुजारी जितेंद्र पांडेय, सूर्यनारायन, यमलाल,राम आधार दुबे, दीपक त्रिपाठी, अश्वनी दुबे, अमित चौबे, बृजेश मणि त्रिपाठी, विजय कुमार शुक्ला, हरिकेश पाठक, रवि त्रिपाठी, विकास दुबे आदि उपस्थित रहे।
परतावल संवाददाता के अनुसार मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती पीएन एकेडमी परतावल में धूमधाम से मनाई गई। ब्राह्मणों ने भगवान परशुराम का विधिवत पूजा अर्चन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की। पीएन एकेडमी के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी, अशोक पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, भरत शुक्ल, राम प्रवेश, रामनारायण त्रिपाठी, घनश्याम दास, दुर्गादत्त पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
श्यामदेउरवा संवाददाता के अनुसार भगवान परशुराम की जयंती पर मंगलवार को श्यामदेउरवा में आयोजित कार्यक्रम में पुष्प अर्पित करने के बाद प. श्रीराम तिवारी ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। मनोज पांडेय, सुरेश पांडेय, नरसिंह पांडेय, पप्पू तिवारी, बबुना दुबे, नागेंद्र तिवारी, विश्वनाथ उपाध्याय, विश्वनाथ पांडेय, राधेश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।