Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharajganj News : नेपाल में भारतीय महिला की दर्दनाक हत्या, लाश को सूटकेस में भरके सड़क पर फेंका

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 06:45 PM (IST)

    नेपाल के रौतहट में एक सूटकेस में मिली महिला की लाश की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर की रूबी देवी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंका गया था। महिला कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। पुलिस महिला के मायके पक्ष से पूछताछ कर रही है।

    Hero Image
    भारतीय महिला की हत्या कर शव सूटकेस में भर सड़क पर फेंका। जागरण

    जागरण संवाददाता, महराजगंज । नेपाल के रौहतट जिला के गौर-सिरसिया मार्ग पर शनिवार की रात सूटकेस में मिले महिला के शव से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रविवार की सुबह तक नेपाल पुलिस शव के शिनाख्त के जांच में जुटी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां की रहने वाली है महिला

    महिला की पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर ग्राम सकरा बेल निवासी रूबी देवी के रूप में हुई। उसके पति का नाम शिव कुमार शाह है। पुलिस की अब तक की जांच और पोस्टमार्टम रिपाेर्ट के आधार पर यह बात सामने आई है कि महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में भर फेंका गया गया था।

    पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि महिला का मायका रौतहट जिला के माधवनगर नगर पालिका वार्ड नंबर छह के माधवनारायण में है।

    कुछ दिन पूर्व मायके आई थी महिला

    उसका एक चार वर्ष का बेटा भी है। महिला कुछ दिन पूर्व मायके आई थी। रौतहट के डीएसपी राजू कार्की ने बताया कि महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई। इसके लिए उसके मायके पक्ष से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बिहार की रहने वाले मृतका के पति से भी संपर्क किया गया है।